पाकिस्तान के महान हॉकी खिलाड़ी हसन सरदार का दावा, इस बार भारत जीत सकता है विश्वकप का खिताब

Hockey World Cup 2023: भारत में हॉकी के सबसे बड़े महाकुंभ का 13 जनवरी (शुक्रवार) से आगाज होने जा रहा है। ओडिशा के दो बड़े शहर भुवनेश्वर और राउरकेला में अगले 15 दिन तक हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा। इस बार खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में भारतीय टीम को भी माना जा रहा है।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2023-01-11 09:40 GMT

Hockey World Cup 2023

Hockey World Cup 2023: भारत में हॉकी के सबसे बड़े महाकुंभ का 13 जनवरी (शुक्रवार) से आगाज होने जा रहा है। ओडिशा के दो बड़े शहर भुवनेश्वर और राउरकेला में अगले 15 दिन तक हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा। इस बार खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में भारतीय टीम को भी माना जा रहा है। इस बार हॉकी के सबसे टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4 पूल में बांटा गया है। टूर्नामेंट में कुल 44 मैच खेले जाएंगे। भारत पूल D में स्पेन, इंग्लैड और वेल्स के साथ है। इस विश्वकप को लेकर अभी से विजेता टीम के कयास लगाए जाने लगे हैं। पाकिस्तान महान हॉकी प्लेयर हसन सरदार ने कहा कि इस बार भारत को घरेलू मैदान का खूब फायदा मिलेगा।

घरेलू मैदान पर खेलने का भारत को होगा फायदा: हसन सरदार

हॉकी में पाकिस्तानी टीम का हमेशा से बोलबाला रहा है। हॉकी विश्वकप का खिताब सबसे अधिक बार पाकिस्तान ने ही जीते हैं। और हसन सरदार उनके महान खिलाड़ियों में शुमार रहे हैं। उन्होंने इस विश्वकप से पहले कहा कि ''भारतीय टीम को इस बार घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा। ओडिशा में खेलने का अलग ही माहौल होता है। मैं ओडिशा के मुख्यमंत्री को इसको लेकर बधाई देना चाहता हूं।''

पाकिस्तान विश्वकप के लिए नहीं कर पाया क्वालिफाई:

हॉकी विश्वकप को चार बार अपने नाम करने वाली पाकिस्तानी टीम इस बार ख़राब प्रदर्शन के चलते क्वालिफाई भी नहीं कर पाई। अपने देश की टीम के इस प्रदर्शन पर हसन सरदार ने निराशा व्यक्त भी की। उन्होंने कहा कि ''देश की टीम जो सबसे बार विश्वकप का ख़िताब अपने नाम करने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं वो इस बार इसमें क्वालिफाई नहीं कर पाई। इससे मुझे बहुत दुख है।'' उन्होंने कहा कि ''प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन उनके लिए प्लेटफॉर्म नहीं है।''

16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया:

1. ग्रुप ए: ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका।

2. ग्रुप बी: बेल्जियम, जर्मनी, कोरिया और जापान।

3. ग्रुप सी: नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली।

4. ग्रुप डी: भारत, इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स। 

Tags:    

Similar News