World Cup 2023 SA vs SL Highlights: कई विश्व रिकॉर्ड के साथ, दक्षिण अफ्रीका ने 102 रन से जीता मैच, श्री लंका 326 पर ऑल आउट

Update:2023-10-07 22:30 IST
Live Updates - Page 3
2023-10-07 11:39 GMT

वैन डेर दुसेन लौटे पवेलियन, 40-291/3

38 वें ओवर के पहले गेंद पर डुनिथ को सफलता मिली। वैन डेर दुसेन आउट हो गए। 108 रन की पारी 110 गेंदो पर खेलकर आउट हो गए। हेनरिक क्लासेन क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। 39 वां ओवर डालने रजिथा आए, इस ओवर में सिंगल के साथ 5 रन मिले। 40 वां ओवर डालने वेलालागे आए, क्लासेन के 2 छक्के और एक चौके के साथ 19 रन मिले। 

2023-10-07 11:25 GMT

250 के पार दक्षिण अफ्रीका, 37-264/2

36 वां ओवर डालने डुनिथ वेलालागे आए, इस ओवर में 2 चौके के साथ 12 रन मिले। ओवर के चौथी गेंद पर 250 रन का आंकड़ा दक्षिण अफ्रीका ने पूरा कर लिया है। 37 वां ओवर डालने मथिशा पथिराना आए। इस ओवर में एक चौके के साथ 7 रन मिले। 

2023-10-07 11:04 GMT

क्विंटन डिकॉक शतक लगाते आउट, पथिराना के नाम दूसरा विकेट, 34-239/2

31 वें ओवर के चौथे गेंद पर क्विंटन डिकॉक आउट हो गए। 84 गेंदो पर शतकीय पारी खेलकर डिकॉक आउट हो गए।  मथिशा के नाम यह विकेट रहा। एडन मार्करम आए, इस ओवर में 9 रन की बढ़त मिली। वेलालागे क्रीज पर 32 वां ओवर डालने आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। 33 वां ओवर डालने दासुन शनाका आए, इस ओवर में आखिरी गेंद पर चौके के साथ 6 रन मिले। 34 वां ओवर डालने दिलशान मदुशंका आए, इस ओवर में तीन चौके के साथ 14 रन की बढ़त मिली।

2023-10-07 10:50 GMT

दक्षिण अफ्रीका 200 के पार, 30-206/1

29 वां ओवर डालने पथिराना आए, एक छक्के के साथ 14 रन की बढ़त मिली। 30 वां ओवर डालने डुनिथ वेलालागे आए, इस ओवर में दूसरी गेंद पर चौके का साथ 200 का आंकड़ा पूरा कर लिया है। दूसरे छक्के के साथ 10  रन इस ओवर से मिले। 

2023-10-07 10:36 GMT

श्री लंका विकेट की ताक में, साउथ अफ्रीका क्रीज पर स्थिर, 28- 182/1

26 वां ओवर डालने वेलालागे आए, इस ओवर में सिर्फ एक रन की बढ़त मिली। 27 वां ओवर डालने रजिथा आए, इस ओवर में एक चौके के साथ 9 रन की बढ़त मिली। 28 वां ओवर डालने वेलालागे आए, ओवर की शुरुआत वैन डेर दुसेन ने चौके के साथ की। इस ओवर में 3 चौके के साथ 14 रन मिले। 

2023-10-07 10:20 GMT

क्विंटन डिकॉक का अर्धशतक पूरा ; 25- 158/1

22 वां ओवर डालने वेलालागे आए, इस ओवर में 6 रन मिले। पांचवीं गेंद पर क्विंटन डिकॉक नें अर्धशतक पूरा किया। 61 गेंदो पर 50 रन की पारी क्विंटन डिकॉक ने पूरी की। 23 वां ओवर डालने दि सिल्वा आए, इस ओवर में छक्के के साथ 12 रन की बढ़त मिली। 24 वां ओवर डालने वेलालागे आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 25 वां ओवर डालने रजिथा आए, तीन चौके के साथ 14 रन मिले। 

2023-10-07 10:03 GMT

वैन डेर दुसेन और क्विंटन डिकॉक के बीच 100 रन की साझेदारी पूरी, 21-121/1

19 वां ओवर डालने शनाका आए, ओवर के चौथे गेंद पर वैन डेर दुसेन और क्विंटन डिकॉक के बीच 100 रन की साझेदारी पूरी हुई, इस ओवर में 6 रन मिले। 20 वां ओवर डालने डुनिथ वेलालागे आए, इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। 21 वां ओवर डालने दि सिल्वा आए इस ओवर में 3 रन मिले। 

2023-10-07 10:02 GMT

दक्षिण अफ्रीका 100 के पार, डेन दुसेन का फिफ्टी पूरा, 18- 105/1

18 वां ओवर डालने पथिराना आए,  ओवर के तीसरे गेंद पर चौके के साथ 100 रन पूरा हुआ। ओवर के पांचवीं गेंद पर डेर दुसेन का अर्धशतक पूरा हुआ। 51 गेंदो में 50 रन का आंकड़ा पूरा किया। इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। 

2023-10-07 09:40 GMT

17 ओवर में 97 रन 1 विकेट के नुकसान पर

12 वां ओवर डालने मथिशा पथिराना आए, इस  ओवर में 3 रन मिले। 13 वां ओवर डालने दि सिल्वा आए, एख चौके के साथ 8 रन मिले। 14 वां ओवर डालने पथिराना आए, 6 रन की बढ़त मिली। 15 वां ओवर डालने शनाका आए, इस ओवर में 4 मिले। 16 वां ओवर डालने पथिराना आए, इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। 17 वां ओवर डालने शनाका आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। दक्षिण अफ्रीका 97 पर पहुंच गई है। 

2023-10-07 08:31 GMT

50 रन की साझेदारी पूरी क्विंटन डिकॉक और रसी वान डर डुसेन के बीच, 11-64/1

दिलशान मदुशंका 6 वां विकेट डालने आए, इस ओवर में 2 रन की बढ़त मिली। 7 वां ओवर डालने शनाका की वापसी, इस ओवर में 3 रन मिले। 8 वें ओवर के लिए, मदुशंका की वापसी हुई, इस ओवर में 3 रन मिले। 9 वां ओवर डालने दासुन शनाका आए, एक छक्के के साथ 8 रन की बढ़त मिली। 10 वां ओवर डालने दिलशान मदुशंका आए, इस ओवर में 3 रन मिले। 11 वां ओवर डालने दि सिल्वा आए, इस ओवर में 16 रन के साथ 40 रन की साझेदारी बल्लेबाजो के बीच पूरी हुई।

Tags:    

Similar News