World Cup 2023 ENG vs SL Highlights: श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर हासिल की बड़ी जीत

World Cup 2023 ENG vs SL Highlights: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का मैच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। दोनों ही टीम का यह वर्ल्ड कप 2023 में पांचवां मैच रहा। जिसे श्रीलंका ने 8 विकेट से जीत लिया है।

Update:2023-10-26 19:15 IST

World Cup 2023 ENG vs SL Highlights:(Pic Credit-Social Media)

World Cup 2023 ENG vs SL Highlights: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का 25 वां मैच खेला गया। यह मैच गुरुवार 26 अक्टूबर को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में इंग्लैंड ने अपने चार मैच में एक मैच जीते थे। वहीं, दूसरी ओर श्रीलंका ने भी चार मैच खेले है और सिर्फ एक मैच में जीत हासिल कर पाई थी। प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड आठवें नम्बर पर थी। वहीं श्रीलंका प्वाइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर थी। दोनों ही टीम वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज करने के लक्ष्य से उतरी। लेकिन सफलता आज श्रीलंका के नाम रहा। श्रीलंका ने 8 विकेट से इंग्लैंड को हराकर बड़ी जीत हासिल की हैं। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला किया। इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए, 33.2 ओवर में 156 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। श्रीलंका को 157 रन का लक्ष्य दिया। श्रीलंका ने 25.4 ओवर में 160 रन 2 विकेट के नुकसान पर बनाकर बड़ी जीत दर्ज़ कर ली हैं। श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर बड़ी जीत हासिल की है। श्रीलंका के तरफ़ से एंग्लो मैथ्यू और लाहिरू कुमारू ने 3 विकेट लिए है। वहीं, पथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा 77 और 65 के स्कोर पर नाबाद रहे।

Live Updates
2023-10-26 13:47 GMT

26 वें ओवर के लिए आदिल रशीद क्रीज पर आए, पहली गेंद पर 2 रन मिले। दूसरी गेंद पर छक्के के साथ 160 रन बनाकर श्रीलंका ने बड़ी जीत दर्ज कर ली है। 8 विकेट से श्रीलंका ने बड़ी जीत हासिल की है। सदीरा समरविक्रमा 65 रन और पथुम निसांका 77 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे। 

2023-10-26 13:45 GMT

25 वें ओवर के लिए क्रिस वोक्स क्रीज़ पर आए, इस ओवर में 150 रन के आकंडे को पार कर चुका है। इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। श्रीलंका 152 के स्कोर पर है।

2023-10-26 13:41 GMT

24 वें ओवर के लिए मोइन अली क्रीज पर आए, सदीरा के दो चौके के साथ 11 रन की बढ़त मिली। श्रीलंका 146 के स्कोर पर है 

2023-10-26 13:37 GMT

23 वें ओवर के लिए क्रिस वोक्स क्रीज़ पर आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली सदीरा का 44 गेंदों पर अर्धशतक पूरा हुआ। श्रीलंका 135 के स्कोर पर है। 

2023-10-26 13:36 GMT

21 वें ओवर के लिए लियाम लिविंगस्टन क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। 22 वें ओवर के लिए मोइन अली क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। श्रीलंका 129 के स्कोर पर है। 

2023-10-26 13:33 GMT

18 वें ओवर के लिए मार्क वुड क्रीज पर आए, इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। 19 वें ओवर के लिए लियाम लिविंगस्टन क्रीज पर आएं इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। 20 वें ओवर के लिए मोइन अली क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। श्रीलंका 118 के स्कोर पर है।

2023-10-26 13:04 GMT

16 वें ओवर के लिए  मार्क वुड क्रीज पर आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। श्रीलंका 95 के स्कोर पर है। 17 वें ओवर के लिए लियाम लिविंगस्टन क्रीज पर आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। श्रीलंका 100 रन के आंकड़े को पार कर चुकी हैं।

2023-10-26 13:03 GMT

14 वें ओवर के लिए मार्क वुड क्रीज पर आए, इस ओवर में 50 रन की साझेदारी पथुम निसांका और सदीरा के बीच पूरी हुई। इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। 15 वें ओवर के लिए आदिल रशिद क्रीज़ पर आए, इस ओवर में सदीरा के छक्के के साथ 12 रन की बढ़त मिली। 

2023-10-26 12:45 GMT

11 वें ओवर के लिए आदिल रशीद क्रीज पर आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। 12 वें ओवर के लिए मार्क वुड क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 13 वें ओवर के लिए आदिल रशीद क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। श्रीलंका 72 के स्कोर पर है।

2023-10-26 12:27 GMT

सातवें ओवर के लिए क्रिस वोक्स क्रीज़ पर आए, इस ओवर में 9 रन की बढ़त मिली। 8वें ओवर के लिए डेविड विली क्रीज पर आए,  इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 9 वें ओवर के लिए आदिल रशीद क्रीज पर आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। 10 वें ओवर के लिए डेविड विली क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली।

Tags:    

Similar News