World Cup 2023 ENG vs SL Highlights: श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर हासिल की बड़ी जीत

Update:2023-10-26 19:15 IST
Live Updates - Page 2
2023-10-26 12:14 GMT

श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा, 6- 29/2

पांचवें ओवर के लिए क्रिस वोक्स क्रीज़ पर आए, इस ओवर में दो रन की बढ़त मिली 6 वें ओवर के लिए डेविड विली क्रीज पर आए, इस ओवर में दूसरी गेंद पर कुशल मेंडिस पवेलियन लौट गए। 11 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। सदीरा समरविक्रमा क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। 

2023-10-26 12:05 GMT

श्रीलंका को पहला झटका 4–21/1

दूसरे ओवर के पांचवीं गेंद पर कुशल परेरा आउट हो गए। 4 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। कुशल मेंडिस क्रीज पर आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। तीसरे ओवर के लिए क्रिस वोक्स क्रीज़ पर आए, इस ओवर में 2 रन की बढ़त मिली। चौथे ओवर के लिए  डेविड विली क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। श्रीलंका 21 के स्कोर पर है।

2023-10-26 12:01 GMT

रन चेज शुरू, श्री लंका बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर

बल्लेबाज़ी के लिए श्रीलंका पथुम निसांका और कुशल परेरा क्रीज पर आए, पहला ओवर डालने क्रिस वोक्स क्रीज़ पर आए, इस ओवर में  5 रन की बढ़त मिली।

2023-10-26 11:26 GMT

ENG vs SL World Cup Live Update: दसवें विकेट के साथ, 156 पर सिमटी इंग्लैंड

34 वें ओवर के दूसरी गेंद पर इंग्लैंड का दसवां विकेट गिरा। महीश तिक्षणा के नाम यह आख़िरी विकेट रहा। 5 रन की पारी खेलकर मार्क वुड आउट हो गए। श्रीलंका ने इंग्लैंड को 156 के छोटे स्कोर पर ऑल आउट कर दिया है। श्रीलंका के सामने 157 रन का लक्ष्य जीत के लिए इंग्लैंड ने दिया है 

2023-10-26 11:21 GMT

इंग्लैंड 150 के पार, 33–156/9

33 वें ओवर के लिए लाहिरू कुमारू क्रीज़ परवाए, इस ओवर में टीम ने 150 का आंकड़ा पूरा कर लिया है।  मार्क वुड और डेविड विली के चौके के साथ 9 रन की बढ़त मिली। 156 के स्कोर पर इंग्लैंड पहुंच चुकी है।

2023-10-26 11:11 GMT

इंग्लैंड का नौवां विकेट गिरा, 32-147/9

32 वें ओवर के लिए  महीश तिक्षणा क्रीज़ पर आए,  ओवर के आख़िरी गेंद पर कुशल मेंडिस ने आदिल रशीद को रनआउट कर दिया। 2 रन की पारी 7 गेंदों पर खेलकर आउट हो गए। मार्क वुड क्रीज पर आए, इस ओवर में तीन रन की बढ़त मिली। इंग्लैंड 147 के स्कोर पर हैं।

2023-10-26 11:07 GMT

इंग्लैंड का आठवां खिलाड़ी लौटा पवेलियन, 31–144/8

31 वें ओवर के लिए लाहिरु कुमारु क्रीज पर आए, ओवर के पहली गेंद पर बेन स्टोक्स को चलता किया। लाहिरू का हैट्रिक भी पूरा हुआ। बेन स्टोक्स 73 गेंदों पर 43 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। आदिल रशिद क्रीज़ पर आए, इस ओवर में डेविड विली के छक्के के साथ 7 रन की बढ़त मिली।

2023-10-26 10:49 GMT

30 ओवर में इंग्लैंड 137 के स्कोर पर,30–137/7

27 वें ओवर के लिए एंग्लो मैथ्यू क्रीज पर आए, इस ओवर में 1 रन की बढ़त मिली। 28 वें ओवर के लिए कसुन रजिथा क्रीज़ पर आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। 29 वें ओवर के लिए लाहिरू कुमारू क्रीज़ पर आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। 30 वें ओवर के लिए महीश तिक्षणा क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली।

2023-10-26 10:42 GMT

इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा

26 वें ओवर के लिए कसून रजिथा क्रीज़ पर आए, ओवर के पांचवी गेंद पर श्रीलंका को सातवीं सफलता मिली। क्रिस वोक्स आउट हो गए। बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। डेविड विली क्रीज़ पर आए। इस ओवर में 1 रन की बढ़त मिली।

2023-10-26 10:38 GMT

इंग्लैंड का छठवां विकेट गिरा, 25-122/6

25 वें ओवर के लिए एंग्लो मैथ्यू क्रीज पर आए, चौथे गेंद पर मोइन अली का विकेट गिरा। मोइन अली 15 गेंद पर 15 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। क्रिस वोक्स क्रीज़ पर आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। इंग्लैड 122 के स्कोर पर है।

Tags:    

Similar News