World Cup 2023 NED vs SL Highlights: श्रीलंका ने नीदरलैंड को हराकर दर्ज की पहली जीत

World Cup 2023 NED vs SL Highlights : नीदरलैंड्स और श्रीलंका के बीच मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। दोनों ही टीम का वर्ल्ड कप 2023 में यह चौथा मैच रहा। जिसे श्रीलंका ने जीतकर अपनी पहली जीत सुनिश्चित की।

Report :  Yachana Jaiswal
Update:2023-10-21 18:30 IST

World Cup 2023 NED vs SL Highlights( Pic Credit- Ashutosh Tripathi)

World Cup 2023 NED vs SL Highlights: नीदरलैंड्स और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का 19 वां मैच खेला गया। यह मैच शनिवार 21 अक्टूबर को होने वाले डबल हेडर मैच का पहला मैच था। यह मैच लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में नीदरलैंड्स ने अपने तीनों मैच में एक मैच जीते थे। वहीं, दूसरी ओर श्रीलंका ने भी तीन मैच खेले थे और एक मैच में भी जीत हासिल नहीं कर पाई थी। प्वाइंट्स टेबल में नीदरलैंड आठवें नम्बर पर थी। वहीं श्रीलंका दसवें नंबर पर थी। नीदरलैंड टीम अपनी दूसरी जीत हासिल करने के उद्देश्य से मैदान में उतरी  जरुर थी लेकिन श्रीलंका के इरादे ज्यादा मजबूत रहे। नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसल किया। 49.4 ओवर में ऑल आउट हो कर 262 का स्कोर बने पाई। श्रीलंका के सामने 263 रन का लक्ष्य रखा। श्रीलंका ने 5 विकेट के नुकसान पर 263 रन के लक्ष्य को पूरा कर लिया। श्रीलंका ने वर्ल्डकप में अपनी पहली जीत दर्ज की है। प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से सदीरा समरविक्रमा को नवाजा गया। सदीरा ने नाबाद 91 रन की पारी खेली। 

Live Updates
2023-10-21 12:59 GMT

49 वां ओवर डालने कॉलिन एकरमन क्रीज पर आए, इस ओवर में दूसरी गेंद पर चौके के साथ श्रीलंका ने यह मैच जीत लिया है। 

2023-10-21 12:56 GMT

48 वें ओवर के लिए लोगान वैन बीक क्रीज पर आए, इस ओवर मे 2 रन की बढ़त मिली। 

2023-10-21 12:52 GMT

47 वां ओवर डालने कॉलिन एकरमन क्रीज पर आए, ओवर के पांचवी गेंद पर धनंजय दी सिल्वा आउट हो गए। 37 गेंदो में 30 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। दुशन हेमंथा क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। श्रीलंका 257 के स्कोर पर है।

2023-10-21 12:40 GMT

45 वें ओवर के लिए कॉलिन एकरमन क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। 46 वें ओवर के लिए लोगान वैन बीक क्रीज पर आए, इस ओवर में 12 रन की बढ़त मिली। श्रीलंका जीत से 6 रन दूर है। 

2023-10-21 12:34 GMT

42 वें ओवर के लिए लोगान वैन बीक क्रीज पर आए, इस ओवर में 2 रन की बढ़त मिली। 43 वें ओवर के लिए कॉलिन एकरमन क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। 44 वें ओवर के लिए लोगान वैन बीक क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। श्रीलंका 236 के स्कोर पर है। जीत से 25 रन दूर है। 

2023-10-21 12:09 GMT

36 वें ओवर के लिए रोलेफ वैन डर मार्वे क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 37 ओवर के लिए पॉल वैन मीकरन क्रीज पर आए, इस ओवर में 10 रन की बढ़त मिली। 38 ओवर में रोलेफ वैन डर मार्वे आए, इस ओवर में 1 रन की बढ़त मिली। 39 वें ओवर के लिए कॉलिन एकरमन क्रीज पर आए, इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। 40 वें ओवर के लिए वैन डर मार्वे क्रीज पर आए, इस ओवर में 3  रन की बढ़त मिली। 

2023-10-21 12:07 GMT

33 वें ओवर में आर्यन दत्त क्रीज पर आए, ओवर के चौथे गेंद पर चरिथ असलांका आउट हो गए। धनंजय दी सिल्वा क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। 34 वें ओवर के लिए वैन डर मार्वे क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 35 वें ओवर के लिए पॉल वैन मीकरन क्रीज पर आए, इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। श्रीलंका 197 के स्कोर पर है। 

2023-10-21 11:44 GMT

31 वें ओवर के लिए आर्यन दत्त क्रीज पर आए, इस ओवर में 2 रन की बढ़त मिली। साउथ अफ्रीका 173 के स्कोर पर है. 32ओवर के लिए बॉस डी लीडे क्रीज पर आए, इस ओवर 8 रन की बढ़त के साथ 181 के स्कोर पर है। 

2023-10-21 11:21 GMT

27 वें ओवर के लिए आर्यन दत्त क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। श्रीलंका 148 के स्कोर पर है। 28 वें ओवर के लिए वैन डर मार्वे क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। 30 ओवर में 171 के स्कोर पर श्रीलंका पहुंच चुकी है। 

2023-10-21 11:11 GMT

24 वें ओवर के लिए कॉलिन एकरमन क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 25 वें ओवर के लिए पॉल वैन मीकरन क्रीज पर मौजूद है। इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 26 वें ओवर के लिए रोलेफ वैन डर मार्वे क्रीज पर आए, इस ओवर में 9 रन की बढ़त मिली। श्रीलंका 142 के स्कोर पर है। 

Tags:    

Similar News