ICC ODI World Cup Fact: विश्व कप का रोचक इतिहास, 12 साल से मेजबान टीम बनी है विश्व विजेता

ICC ODI World Cup Fact: पिछले 12 वर्षों के वर्ल्ड कप का इतिहास देखा जाए तो, मेजबान देश ही विजेता बनती आ रही है। ऐसे में भारत इस बार खिताब का अधिकारी बन सकता है।

Update: 2023-11-18 14:21 GMT

ICC ODI World Cup Fact (Pic Credit-Social Media)

ICC ODI World Cup Fact: वर्ष 2023 में भारत की सरजमीं पर एक बार फिर विश्व कप का आह्वाहन किया गया। एक दशक बाद भारतीय खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप में अपना प्रभाव दिखाने का सुअवसर मिला। जिसका पूरा फायदा भारतीय टीम को हुआ है। इस बार विजेता बनने की संभावना भी सुदृढ़ है। पिछले 12 वर्षों के वर्ल्ड कप का इतिहास देखा जाए तो, मेजबान देश ही विजेता बनती आ रही है। ऐसे में भारत इस बार खिताब का अधिकारी बन सकता है। 

घरेलू जमीन पर मैच खेलने के दौरान भारतीय टीम ग्रुप चरण के अपने 9 मैचों में अपराजित रही। अपना आठवां मैच जीतने के पश्चात ही भारत आधिकारिक रूप से सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम रही। इसके बाद नौवें मैच में भी भारत ने जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में भी भारत ने 70 रन से न्यूजीलैंड को हराया और फाइनल में प्रवेश कर गई। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच खेला जाएगा। हम आपको वर्ल्ड कप के पिछले 12 वर्षों के परिणाम पर एक नजर डालते है।

भारत में वर्ल्ड कप 2011 का आयोजन

 साल 2011 के वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में किया गया था। जिसमे भारत फाइनल तक पहुंचने के साथ ही श्रीलंका पर विजय पाकर विजेता भी बना था। भारत ने श्रीलंका को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 6 विकेट से हराकर जीत दर्ज की थी। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, 274 रन 6 विकेट के नुकसान पर बनाकर 275 रन का लक्ष्य भारत को दिया था। जिस चेज करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम 6 बॉल शेष रहते 277 रन 4 विकेट के नुकसान पर बनाने में सफल रही। जिससे 6 विकेट से भारत ने वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया था। दूसरी बार भारत ने विश्व विजेता बना था।

ऑस्ट्रेलिया – न्यूज़ीलैंड में वर्ल्ड कप 2015 का आयोजन

वर्ल्ड कप 2015 का आयोजन न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। जिसमे ऑस्ट्रेलिया ने न्यूज़ीलैंड को हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम करने में सफल रही थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम पांचवीं बार वर्ल्ड कप की विजेता रही। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 7 विकेट से ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हरा दिया था। न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, 183 रन पर ऑल आउट हो गई थी। जिसके बाद 184 रन का लक्ष्य न्यूजीलैंड को दिया था। जिस चेज करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम 101 बॉल शेष रहते 186 रन 3 विकेट के नुकसान पर बनाने में सफल रही। जिससे 7 विकेट से ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया था। ऑस्ट्रेलिया पांचवीं बार वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफल रही।

इंग्लैंड में वर्ल्ड कप 2019 का आयोजन

इंग्लैंड को जमीं पर वर्ल्ड कप 2019 का आयोजन किया गया था। जिसमे इंग्लैंड फाइनल तक पहुंचने के साथ ही न्यूजीलैंड पर विजय पाकर विजेता भी बना था। यह मैच बहुत ही दिलचस्प रहा था। जिसमे 50 ओवर का मैच टाई रहा था। दोनों टीमों ने 241 रन ही बनाए थे। जिसमे इंग्लैंड ऑल और रही थी। न्यूजीलैंड 8 विकेट के नुकसान पर 241 रन पहले बनाने में सफल रहीं थी।जिसके बाद सुपर ओवर में खेला गया था। इस सुपर ओवर में भी इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में 15–15 रन बनाए। जिसके बाद फैसले के लिए पूरे मैच के दौरान बाउंड्री को गिनती की गई थी। ज्यादा बाउंड्री इंग्लैंड द्वारा लगाने के बाद इंग्लैंड को वर्ल्ड कप का विजेता चयनित किया गया था। 

भारत में वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन

वर्ष 2023 में वर्ल्ड कप का आयोजन भारत की पृष्ठभूमि पर किया गया गया है। घरेलू पिच पर मैच का अयोजन भारतीय टीम के लिए अबतक कल्याणकारी रहा है। भारत 9 लीग मैच में अजेय रहने के बाद सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम रही है। जिसके पश्चात वानखेड़े में खेले गए सेमीफाइनल मैच में भी भारत को 70 रन से न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी जीत मिली है। इस जीत से भारत वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में प्रवेश कर चुका है। दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने सामने होंगे।

Tags:    

Similar News