न्यूजीलैंड भारत दौरा: अभ्यास सत्र में पसीना बहा रहे कीवी, 1st ODI खेलेंगे 22 को

भारत और न्यूजीलैंड की जल्द ही होने वाली श्रृंखला में भारत के साथ दो दो हाथ करने को तैयार है। न्यूजीलैंड की टीम का एक हिस्सा भारत पहुंचकर अभ्यास सत्र में पसीना बहाने लगी है।

Update: 2017-10-14 07:44 GMT
न्यूजीलैंड भारत दौरा: अभ्यास सत्र में पसीना बहा रहे कीवी, 22 को खेलेंगे पहला वनडे

नईदिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड की जल्द ही होने वाली श्रृंखला में भारत के साथ दो दो हाथ करने को तैयार है। न्यूजीलैंड की टीम का एक हिस्सा भारत पहुंचकर अभ्यास सत्र में पसीना बहाने लगा है। टीम के समक्ष भारत की तूफानी टीम से भिड़ने की चुनौती है जिसे वो गंभीरता से ले रहें है। न्यूजीलैंड़ के कोच माइक हेसन ने अपने लड़कों को इस बात की सख्त हिदायत दी है कि वो जैसी परिस्थितियां देखें वैसा निर्णय ले।

ये भी पढ़ें…ले पंगा! न्यूजीलैंड से करो या मरो के मुकाबले में होगा भारत का कड़ा इम्तिहान

भारत के खिलाफ एकदिवसीय और टी20 श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड की टीम का एक दल भारत पहुंच चुका है। न्यूजीलैंड की टीम के 9 खिलाड़ी भारत पहुंच चुके हैं। जबकि 6 खिलाड़ी न्यूजीलैंड ए की टीम से चुने जाएंगे जो कि इस समय भारत दौरे पर ही हैं। दोनों टीमों के बीच पहला एकदिवसीय मैच 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। यहां पहुंचने वाले खिलाड़ियों में सीनियर बल्लेबाज रॉस टेलर भी शामिल हैं, जिन्होंने ट्वीट कर यहां पहुंचने की जानकारी दी। न्यूजीलैंड के कोच माइक हेसन ने अपने खिलाड़ियों को चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी यहां के परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाल लें नहीं तो परिणाम नकारात्मक होंगे।





न्यूजीलैंड भारत दौरा: अभ्यास सत्र में पसीना बहा रहे कीवी, 22 को खेलेंगे पहला वनडे

माइक हेसन ने न्यूजीलैंड ए के भारत दौरे को लेकर खुशी जताई और कहा कि इससे उनकी टीम को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि ' न्यूजीलैंड ए टीम के भारत दौरे की सबसे अच्छी बात ये है कि खिलाड़ी पहले से ही भारत में हैं। वो परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाल चुके हैं'। न्यूजीलैंड की टीम अपने पहले अभ्यास सत्र में शनिवार को सीसीआइ में पसीना बहा रही है। सीरीज शुरू होने से पहले कीवी टीम सीसीआइ में 17 और 19 अक्टूबर को बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ दो अभ्यास मैच भी खेलेगी।

न्यूजीलैंड टीम के भारत दौरे का कार्यक्रम

22 अक्टूबर, पहला वनडे, मुंबई

25 अक्टूबर, दूसरा वनडे, पुणे

29 अक्टूबर, तीसरा वनडे, कानपुर

01 नवंबर, पहला टी-20, दिल्ली

04 नवंबर, दूसरा टी-20, राजकोट

07 नवंबर, तीसरा टी-20, तिरुअनंतपुरम

Tags:    

Similar News