टीम इंडिया का दिवाली गिफ्ट, साउथ अफ्रीका को एक पारी और 202 रन से धोया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने पहली पारी में महज 162 रन बनाए और वह ऑलआउट हो गई। ऐसे में भारतीय टीम को पहली पारी में 335 रनों की बढ़त मिली। इसके बाद अफ्रीकी टीम फॉलोऑन भी बचा नहीं पायी।

Update: 2019-10-22 04:41 GMT
टीम इंडिया का दिवाली गिफ्ट, साउथ अफ्रीका को एक पारी और 202 रन से धोया

रांची: दिवाली की तैयारियां अब हर घर में शुरू हो गयी है। ऐसे में सबने अपने खास दोस्तों, रिश्तेदारों और कई अन्य लोगों के लिए गिफ्ट लेने भी शुरू कर दिये गए होंगे। ऐसे में टीम इंडिया ने भी देश को एक गिफ्ट दिया है। दरअसल, टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका का 3-0 से सफाया कर दिया है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का कश्मीर में दहशत! बना रहा ये प्लान, 31 से पहले बड़ा हादसा

भारत एक पारी और 202 रन से साउथ अफ्रीका को आखिरी मैच में हरा दिया है। ऐसे में टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज जीतने के बाद फ्रीडम ट्रॉफी से नवाजा गया। रांची टेस्ट में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। अपनी पहली पारी में भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 497 रन बनाए थे। इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने अपनी पारी घोषित कर दी।

यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं! 72 साल पहले जम्मू-कश्मीर-भारत विलय की पूरी कहानी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने पहली पारी में महज 162 रन बनाए और वह ऑलआउट हो गई। ऐसे में भारतीय टीम को पहली पारी में 335 रनों की बढ़त मिली। इसके बाद अफ्रीकी टीम फॉलोऑन भी बचा नहीं पायी। ऐसे में एक बार फिर उनको बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा। हालांकि, फॉलोऑन मिलने के बाद दूसरी पारी में भी अफ्रीकी टीम 133 रनों पर ढेर हो गयी।

Tags:    

Similar News