भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, चीन को दी मात

भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को चौथी एशियन चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में चीन को 2-1 से हराकर पहली बार यह खिताब अपने नाम किया। भारत की और से दीप ग्रेस एक्का ने पहला गोल दागा। जिसके जवाब में चीनी टीम ने भी एक गोल किया।

Update: 2016-11-05 20:24 GMT

नई दिल्ली : भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को चौथी एशियन चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में चीन को 2-1 से हराकर पहली बार यह खिताब अपने नाम किया। भारत की और से दीप ग्रेस एक्का ने पहला गोल दागा। जिसके जवाब में चीनी टीम ने भी एक गोल किया।

हालांकि आखिरी मिनट में स्ट्राइकर दीपिका ठाकुर के गोल ने खिताब भारत के नाम कर दिया। बता दें कि पिछले हफ्ते भारत की पुरुष टीम ने भी पाकिस्तान को 3-2 से हराकर एशियाई चैंपियंस ट्राफी जीती थी।

फाइनल मैच में भारत ने शुरुआत भी अच्‍छी की और ग्रेस इक्‍का के गोल से 13वें मिनट में बढ़त बना ली। दो क्‍वार्टर तक टीम ने बढ़त को बनाए रखा, लेकिन तीसरे क्‍वार्टर में चीन ने वापसी की। चीन की झूंग मेंगलिंग ने 44वें मिनट में गोल दागा।

यह भी पढ़ें ... एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी: भारत ने पाक को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया

मैच के आखिरी क्‍वार्टर में दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर खूब हमले बोले। लेकिन दोनों की डिफेंस ने गजब का खेल दिखाया। आखिरकार भारत को सफलता मिली। 60वें मिनट में स्ट्राइकर दीपिका ने गोल दागकर चीन का सपना तोड़ दिया। भारत को इस टूर्नामेंट में केवल एक हार मिली। लीग मैच में उसे चीन ने ही 3-2 से हराया था।

हॉकी इंडिया ने भारतीय महिला हॉकी टीम की हर खिलाड़ी और कोच नील हागुड को 2-2 लाख का इनाम देने की घोषणा की है। वहीँ सपोर्ट स्टाफ को एक लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही सर्वाधिक गोल करने वाली दीपिका को एक लाख रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। भारतीय महिला हॉकी टीम की इस जीत के बाद पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।

अगली स्लाइड्स में देखिए TWEETS















Tags:    

Similar News