IPL 2015 Update: RCB के लिए खेल सकते हैं Rohit Sharma, बन सकते हैं कप्तान

IPL 2015 Rohit Sharma RCB: आईपीएल 2025 का आगाज बस कुछ ही महीनों में होने वाला है। जिसको लेकर कई सारी खबरें सामने आ रही है।

Written By :  Anupma Raj
Update:2024-10-04 09:34 IST

Rohit Sharma, IPL 2025, Rohit Sharma RCB, Cricket, Sports, IPL

IPL 2015 Rohit Sharma RCB: आईपीएल 2025 का आगाज बस कुछ ही महीनों में होने वाला है। जिसको लेकर कई सारी खबरें सामने आ रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर भी कई खबरें सामने आ रही है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Rohit Sharma आईपीएल 2025 में RCB के लिए खेल सकते हैं।

Rohit Sharma होंगे IPL 2025 में RCB के कप्तान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अभी तक एक भी टाइटल नहीं जीता है। अब वहीं इस टीम को लेकर कई खबरें बाहर आ रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो Rohit Sharma को Royal Challengers Bangalore IPL 2025 के लिए अपना कप्तान बना सकता है। दरअसल आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले टीमें खिलाड़ियों की रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी करने वाली है। बता दें कि, भारत के पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने रोहित शर्मा को लेकर दिलचस्प सुझाव दिया है। कैफ का कहना है कि, रोहित को अब सिर्फ कप्तान बनकर ही खेलना चाहिए। 


मोहम्मद कैफ ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि ,''रोहित एक महान कप्तान हैं और उन्हें आईपीएल में अब सिर्फ कप्तान बनकर खेलना चाहिए। रोहित ने टी20 विश्व कप का खिताब जीता है। उनके पास कई ऑफर्स भी हैं। लोग उन्हें फोन भी करते हैं।''

कैफ ने आगे कहा कि, ''आरसीबी को चांस लेना चाहिए और किसी भी तरह रोहित शर्मा को अपनी टीम के लिए मना लेना चाहिए। RCB टीम का कप्तान बनाना चाहिए। हो सकता है कि वे एक बल्लेबाज की तरह बहुत ज्यादा रन ना बना सकें लेकिन वे जानते हैं कि प्लेइंग इलेवन किस तरह से बनानी है।''

बता दें कि, मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन से ठीक पहले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था। मुंबई ने रोहित शर्मा को हटाने के बाद हार्दिक पांड्या को टीम की कप्तानी सौंप दी थी लेकिन अब आईपीएल 2025 के लिए भी बड़ा फेरबदल हो सकता है। 


Tags:    

Similar News