IPL 2020: पंजाब ने मुंबई को हराया, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

आईपीएल के 13वें सीजन के 36वें मुकाबले के दूसरे सुपर ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब ने (KXIP) ने मुंबई इंडियंस (MI) को हरा दिया।

Update: 2020-10-18 19:52 GMT
आईपीएल के 13वें सीजन के 36वें मुकाबले के दूसरे सुपर ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब ने (KXIP) ने मुंबई इंडियंस (MI) को हरा दिया।

लखनऊ: आईपीएल के 13वें सीजन के 36वें मुकाबले के दूसरे सुपर ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब ने (KXIP) ने मुंबई इंडियंस (MI) को हरा दिया। पंजाब ने 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए और मैच टाई हो गया। इससे पहले मुंबई ने भी पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 176 बनाए थे।

दोनों टीमों के बीच पहला सुपर ओवर 5-5 रनों से टाई हो गया। इसके बाद दूसरा सुपर ओवर खेला गया जिसमें पंजाब ने धमाकेदार जीत हासिल कर ली। आईपीएल इतिहास में यह पहली बार हुआ जब एक ही मैच में दो सुपर ओवर खेल गए।

पहले सुपर ओवर में पंजाब ने जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर 5 रन बनाए। केएल राहुल और निकोलस पूरन की जोड़ी सुपर ओवर खेलने के लिए आई थी। दूसरी गेंद पर पूरन और आखिरी गेंद पर केएल राहुल आउट हो गए।



ये भी पढ़ें...सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, लगाए ये गंभीर आरोप

इलके बाद मुंबई को 6 रनों का लक्ष्य मिला मुंबई की तरफ से क्विंटन डिकॉक और रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने आए। मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी कर रहे थे। मुंबई को आखिरी गेंद पर दो रनों की आवश्यकता थी, लेकिन डिकॉक दूसरा रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए और एक बार फिर मैच टाई हो गया।



दूसरे सुपर ओवर में मुंबई ने 11 रन बनाए। कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए। पंजाब की तरफ से क्रिस जॉर्डन ने गेंदबाजी संभाली। इस सुपर ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक पंड्या दूसरा रन लेने की कोशिश में पवेलियन लौट गए।

ये भी पढ़ें...बंगाल में BJP का बड़ा सियासी दांव, PM मोदी के जरिए पार्टी की पैठ बढ़ाने की तैयारी

इसके बाद मुंबई ने पंजाब को 12 रनों का लक्ष्य दिया। पंजाब की ओर से क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल बल्लेबाजी करने आए। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर गेल ने छक्के से शुरुआत की। दूसरी गेंद पर एक रन बना। तीसरी और चौथी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने चौके जड़े और जीत हासिल कर ली।

दोनों टीमों की प्लेइंग इेलवन

मुंबई इंडियंस

क्विंटन डिकॉक(विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नैथन कुल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

ये भी पढ़ें...बदले वाहन नंबर प्लेट: 30 अक्टूबर से पहले कर लें ये काम, नही तो होगा चालान

किंग्स इलेवन पंजाब

केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News