IPL 2023: सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने किया आईपीएल में डेब्यू, भाई को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचीं सारा

IPL 2023: आईपीएल में रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच में मुंबई के लिए बेहद खास होगा। इस मैच में टीम के कप्तान रोहित शर्मा फिट नहीं होने के कारण नहीं खेल रहे हैं।

Update: 2023-04-16 16:46 GMT
IPL 2023

IPL 2023: आईपीएल में रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच में मुंबई के लिए बेहद खास होगा। इस मैच में टीम के कप्तान रोहित शर्मा फिट नहीं होने के कारण नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई हैं। मुंबई इंडियंस की टीम के एकादश में आज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को शामिल किया गया हैं। बता दें आखिरकार सचिन के बेटे अर्जुन का इंतजार खत्म हो गया। उन्हें आईपीएल के 16वें सीजन में पहला मैच खेलने का मौका मिल गया।

रोहित ने सौंपी अर्जुन को डेब्यू कैप:

बता दें अर्जुन तेंदुलकर साल 2021 से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पहले उनके पिता सचिन मुंबई के लिए खेल चुके हैं। अब उनके बेटे ने भी मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया हैं। मैच से पहले अर्जुन अपने पिता और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहाते नजर आए थे। अर्जुन तेंदुलकर को इस मैच से पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने डेब्यू कैप सौंपी।

भाई का हौसला बढ़ाने बहन सारा भी पहुंची स्टेडियम:

मुंबई इंडियंस यह मुकाबला अपने घरेलू मैदान पर खेल रही हैं। इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर को सपोर्ट करने सचिन तेंदुलकर भी मौजूद हैं। जबकि स्टेडियम में उनकी बहन सारा तेंदुलकर भी दिखाई दे रही हैं। अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर भी स्टेडियम में बैठे अपने भाई को सपोर्ट कर रही है।

अर्जुन तेंदुलकर को मिला पहला ओवर:

आईपीएल के इतिहास के लिए आज का मैच बेहद ख़ास रहने वाला है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे हैं। वह 2021 से इस टीम का हिस्सा हैं, लेकिन अब तक उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर पहली बार खेलते दिखाई देंगे। अर्जुन तेंदुलकर गेंदबाज़ी के साथ बल्लेबाज़ी में भी अपना दमखम दिखा सकते है। इस मैच का पहला ओवर अर्जुन तेंदुलकर ने ही डाला।

मुंबई इंडियंस की टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वधेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन यानसेन, राइली मेरेडिथ।

Tags:    

Similar News