IPL 2024 MI vs KKR Match: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, वर्तमान टीम सक्वाड, कौन सी टीम जीतेगी यह मुकाबला?

IPL 2024 MI vs KKR Match Head-To-Head Record: इस आर्टिकल में हम आपको दोनों ही टीमों के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्रदर्शन के बारे में बताएंगे

Update:2024-05-03 11:30 IST

MI vs KKR Match Head-To-Head Record  (Photo. KKR/MI)

IPL 2024 MI vs KKR Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का मैच नंबर 51 मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई में स्थित प्रसिद्ध वानखेड़े अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मैच कल (शुक्रवार, 03 मई 2024) भारतीय मानक समय अनुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा। मैच में मुंबई इंडियंस चौथी और कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन की 7वीं जीत के लिए मैदान में उतरेगी। इस आर्टिकल में हम आपको दोनों ही टीमों के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्रदर्शन के बारे में बताएंगे।

IPL 2024 MI vs KKR हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की पूरी जानकारी

आपको बताते चलें कि इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं। इन 32 मुकाबलों में से मुंबई इंडियंस की टीम ने केकेआर की टीम को कुल 23 बार हराया है। जबकि 9 मैच ऐसे रहे जिनमें कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई को हराने में सफल रही। इस सीजन में कल के इस मुकाबले के साथ यह दोनों टीमें पहली बार एक दूसरे का आमना-सामना करेगी।

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कुल मैच 32
मुंबई इंडियंस - 23 मैच जीते
कोलकाता नाइट राइडर्स - 9 मैच जीते
कोई परिणाम नहीं – 0 मैच

IPL 2024 MI vs KKR कौनसी टीम जीतेगी यह मुकाबला

गौरतलब है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस से आईपीएल इतिहास में कुल 23 मुकाबलों में हार का सामना किया है, इस आंकड़े के अनुसार केकेआर को एमआई से अभी भी कई सारे हिसाब बराबर करने हैं। लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम भी इस भिड़ंत के लिए पूर्ण रूप से तैयार है, क्योंकि मैच मुंबई के घर पर होने वाला है वानखेड़े के स्टेडियम में मुंबई की टीम और भी अधिक घातक हो जाती है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि कल का मैच मुंबई इंडियंस की टीम जीतेगी। हालांकि अंक तालिका में केकेआर दूसरे पायदान पर है, जबकि मुंबई निचले क्रम से दूसरे पायदान यानी 9वें स्थान पर है। फिर भी कल के मैच में मुंबई की जीत के आसार अधिक जताए जा रहे हैं।

MI vs KKR मुंबई और केकेआर की टीमों के खिलाड़ियों की सूची

मुंबई इंडियंस टीम स्क्वाड:- रोहित शर्मा, टिम डेविड, ईशान किशन, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, तिलक वर्मा, जसप्रित बुमराह, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, ल्यूक वुड और क्वेना मफाका।
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम स्क्वाड:- श्रेयस अय्यर (कप्तान), श्रीकर भरत, मनीष पांडे, रहमानुल्लाह गुरबाज, रमनदीप सिंह, नितीश राणा, शेरफेन रदरफोर्ड, रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वैभव अरोड़ा, दुष्मंथा चमीरा, हर्षित राणा, मुजीब उर रहमान, चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, साकिब हुसैन, अंगकृष रघुवंशी और फिलिप साल्ट।
Tags:    

Similar News