MI vs KKR: मुंबई और कोलकता के मैच में ये खिलाड़ी बनाएगा सबसे ज्यादा रन!

IPL 2024 MI vs KKR Match Highest Run Scorer Player: इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि मुंबई और कोलकता के बीच होने वाले मैच में कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाएगा

Update: 2024-05-03 04:30 GMT

IPL 2024 MI vs KKR Match Highest Run Scorer Player  (Photo. MI/KKR)

IPL 2024 MI vs KKR: आईपीएल 2024 में 02 मई को मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। मुंबई की टीम इस मैच को अपने घर में खेलेगी। टीम इस मैच में जीत हासिल कर अंक तालिका में अपने कुछ हालात सुधारना चाहेगी। कोलकाता नाइट राइडर्स के शेर भी जीत के इरादे से ही मैदान में उतरेंगे। लेकिन किसी भी आईपीएल मैच में हार या जीत खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि मुंबई और कोलकता के बीच होने वाले मैच में कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाएगा।

MI vs KKR कौन सा खिलाड़ी बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

आपको बताते चलें कि मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले कल के इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। इस आईपीएल में उनका प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है, फैंस ने भी रोहित को इस पूरे टूर्नामेंट में पूरा समर्थन दिया है। मुंबई की पिच पर रोहित शर्मा अक्सर बड़ी पारी खेल जाते हैं, इसी कारण से उन्हें इस सूची में सबसे ऊपर रखा जा रहा है।

रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव से भी मुंबई इंडियंस के तमाम फैंस को इस मैच में बेहद उम्मीद रहेगी। पिछले कुछ मैचों में यादव अपनी लय में दिखाई नहीं दिए। लेकिन जब भी वह मुंबई की पिच पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं। तो उनका फॉर्म 7वें आसमान पर चला जाता है। सूर्यकुमार यादव को 360 डिग्री के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने इसी मैदान से यह उपलब्धि भी हासिल की है। कल के मैच में वह निश्चित रूप से रनों की बारिश करेंगे।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के दो धाकड़ बल्लेबाजों के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट भी कल के मुकाबले में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। क्योंकि इस आईपीएल के 9 मैचों में उन्होंने 180.65 के स्ट्राइक रेट से कुल 392 रन बनाए हैं। वहीं सुनील नारायण भी 9 मैचों में लगभग 185 के स्ट्राइक रेट से 372 रन बना चुके हैं। वह भी कल बड़ी पारी खेल सकते हैं।

Tags:    

Similar News