MI vs KKR: प्लान में बदलाव करने के बाद भी Rohit Sharma ने किया शर्मनाक प्रदर्शन

IPL 2024 MI vs KKR Match Rohit Sharma: मैच में जब एमआई की पारी शुरू होती है, तब टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने शर्मनाक प्रदर्शन से तमाम फैंस को निराश कर दिया

Update: 2024-05-03 17:12 GMT

IPL 2024 MI vs KKR Match Rohit Sharma  (Photo. Social Media)

MI vs KKR Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमों के बीच आईपीएल 2024 का 51वां मैच मुंबई के ही वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने केकेआर की टीम को 169 पर ऑल आउट भी कर दिया। लेकिन इसके बाद जब एमआई की पारी शुरू होती है, तब टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने शर्मनाक प्रदर्शन से तमाम फैंस को निराश कर दिया।

Rohit Sharma ने फैंस को किया निराश

आपको बताते चलें कि वर्ल्ड कप 2024 की टीम के लिए नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाने वाले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं। पिछले कई मैचों से उनके प्रदर्शन में लगातार गिरावट भी देखी जा रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी उन्होंने अपना शर्मनाक प्रदर्शन जारी रखा और मुंबई की टीम को एक बड़ी मुसीबत में छोड़कर चले गए। उन्हें इसके सोशल मीडिया फैंस द्वारा ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।

इंपैक्ट प्लेयर के रूप में बतौर सलामी बल्लेबाज ईशान किशन के साथ क्रीज पर उतरे रोहित शर्मा ने 12 गेंदों का सामना करते हुए मात्रा 91.66 के स्ट्राइक रेट के साथ केवल 11 रन बनाए। हालांकि इस दौरान उन्होंने एक शानदार छक्का जरुर लगाया। लेकिन छक्के के बाद में सुनील नारायण की गेंद पर केकेआर के शानदार फील्डर मनीष पांडे को वह अपना कैच दे बैठे। इस तरह से आउट होने के बाद रोहित शर्मा खुद से भी नाराज दिखाई दिए।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के विकेट के बाद टीम की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गई। हालांकि, रोहित शर्मा के अलावा इस मैच में 07 गेंद में 13 रन बनाकर ईशान किशन भी मिचेल स्टार्क शिकार बने। वहीं नमन धीर भी वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। हालांकि मुंबई इंडियंस को इस मैच में 170 रनों का टारगेट मिला है, लेकिन टीम के बल्लेबाजी से एमआई के फैंस बिल्कुल नाखुश दिखाई दे रहे हैं।

Tags:    

Similar News