IPL 2025: क्या CSK पर लगे बॉल टैम्परिंग आरोप है सच? अंपायर का चौंकाने वाला बयान

IPL 2025: अनिल चौधरी ने इस मामले को निराधार बताते हुए वीडियो को एडिटेड भी बता दिया है। अनिल चौधरी ने कहा कि, मैंने भी वो वीडियो देखा है।;

By :  Anupma Raj
Update:2025-03-26 18:18 IST

CSK Ball Tempering (Credit: Social Media)

IPL 2025 CSK Ball Tampering: आईपीएल 2025 शुरू होते ही विवादों में आ गया है। दरअसल CSK और MI के बीच खेले गए मैच में Chennai Super Kings पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगा। जिसके बाद IPL 2025 विवादों में भी नजर आया। अब इस मामले पर अंपायर ने चौंकाने वाला बयान दिया है। अंपायर ने इस मामले पर सच बताया है।

अंपायर ने बताया IPL 2025 में हुए CSK बॉल टेम्परिंग का राज

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2025 में अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला और उसे जीता भी। हालांकि, CSK की जीत के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ, जिसने एक नया विवाद खड़ा कर दिया।

वायरल वीडियो में खलील अहमद और रुतुराज गायकवाड़ को बल के साथ कुछ छेड़छाड़ करते हुए देखा गया। खलील को मैच में जेब से कुछ निकाल कर और अपने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को देते हुए देखा गया।

इसके बाद फैंस ने दोनों ही खिलाड़ियों के ऊपर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। जिसके बाद विवाद देखने को मिला। अब इस पर अनुभवी भारतीय अंपायर अनिल चौधरी ने चौंकाने वाला बयान दिया है। 


अनिल चौधरी ने इस मामले को निराधार बताते हुए वीडियो को एडिटेड भी बता दिया है। अनिल चौधरी ने कहा कि, मैंने भी वो वीडियो देखा है। मेरे को सुबह ही किसी ने ब्रेकफास्ट के समय दिखाया था। नहीं, मुझे ये ठीक नहीं लग रहा है। इस वीडियो को किसी ने बना के वीडियो डाल दिया है।

आजकल आपको पता है किस तरह से कहां से क्या निकाले जाते हैं? मुझे तो कुछ गड़बड़ नहीं लग रहा क्योंकि मैंने सुबह ब्रेकफास्ट पर देखा तो मुझे तो ये वीडियो ठीक ही लगा। मुझे तो कहीं ना कोई सैंडपेपर दिखा और ना ही कुछ और दिखा। ये मेरे हिसाब से बनाया हुआ वीडियो है। आपको पता है कि लोग कैसे इस तरह से पीछे पड़ जाते हैं।

अनिल चौधरी ने आगे कहा कि, बिना किसी बात के कोई एंगल निकाल के पता नहीं क्या दिखाना चाह रहे है। मैंने देखा मुझे तो कुछ समझ में नहीं आ रहा है। इस वीडियो में ऐसा हो क्या रहा है? नहीं, नहीं वो मेरे हिसाब से बनाई हुई स्टोरी लग रही है। वो कुछ ना कुछ ढूंढ़ते हैं लोग आपको तो पता है। कुछ लोगों का धंधा ऐसे ही तो चलता है। वो वीडियो बिल्कुल भी ठीक नहीं वीडियो है। 

Tags:    

Similar News