IPL 2025: इस मैच से वापसी करेंगे KL Rahul, खतरनाक टीम के खिलाफ करेंगे रिटर्न

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहला मैच नहीं खेल पाए थे लेकिन अब जल्द ही केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स की टीम में वापसी करेंगे।;

By :  Anupma Raj
Update:2025-03-27 18:00 IST

KL Rahul (Credit: Social Media)

IPL 2025 KL Rahul: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी KL Rahul हाल ही में पिता बने हैं। केएल राहुल (KL Rahul) की पत्नी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने बेटी को जन्म दिया है।

जिसके कारण केएल राहुल, IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहला मैच नहीं खेल पाए थे लेकिन अब जल्द ही केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स की टीम में वापसी करेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Supergiants) के खिलाफ हुए मैच में एक विकेट से रोमांचक जीत मिली थी। KL Rahul कुछ दिन पहले ही पहली बार पिता बने हैं। इसके लिए दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट ने भी केएल राहुल को पहला मैच मिस करने के लिए स्पेशल परमिशन दी थी।

अब नया अपडेट सामने आया है जो KL Rahul की वापसी को लेकर है। दरअसल KL Rahul सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड को जॉइन करने वाले हैं। 


इस मैच से दिल्ली कैपिटल्स टीम में वापसी  करेंगे KL Rahul 

लीक रिपोर्ट की मानें तो, केएल राहुल 30 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। विशाखापट्टनम में दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग कैम्प को जॉइन कर सकते हैं।

बता दें कि, KL Rahul दिल्ली कैपिटल्स के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रुपए में खरीदा था। 

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक IPL इतिहास में कुल 24 मैच हुए है। इनमें से 13 मार्च सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीती है और 11 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीती है।

वहीं विशाखापट्टनम स्टेडियम पर सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कोई मैच नहीं खेला गया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स में से कौन सी टीम जीतेगी। 

Tags:    

Similar News