IPL 2025 Update: Rohit Sharma नहीं होंगे Mumbai Indians का हिस्सा, पूर्व खिलाड़ी का खुलासा

IPL 2025 Rohit Sharma Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। वहीं इस बीच मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी रोहित शर्मा को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update:2024-09-13 16:29 IST

IPL 2025, Rohit Sharma, Mumbai Indians, Rohit Sharma Leave Mumbai Indians, Cricket, Sports

IPL 2025 Rohit Sharma Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। वहीं इस बीच मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी रोहित शर्मा को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि, आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी रोहित शर्मा टीम का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, इसे लेकर पूर्व खिलाड़ी ने बड़ा खुलासा किया है।

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं होंगे Rohit Sharma

पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चा तेज हैं कि, रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, अभी तक इन खबरों को लेकर फ्रेंचाइजी या खिलाड़ी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इस बीच भारतीय टीम के बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने रोहित शर्मा को लेकर अहम सलाह दी है।


बता दें कि, प्रज्ञान ओझा का कहना है कि, रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस टीम के लिए खेलना जारी रखना चाहिए। प्रज्ञान ओझा ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा कि, अगर रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम का साथ छोड़ते हैं, तो ये आसान नहीं होने वाला। ऐसे में मेरी व्यक्तिगत राय है कि, रोहित को मुंबई इंडियंस के लिए खेलना जारी रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने टीम को सफल बनाने में बहुत योगदान दिया है। रोहित एक कप्तान के रूप में, एक खिलाड़ी के रूप में विकसित हुए हैं। आज रोहित जिस मुकाम पर हैं, उसमें मुंबई इंडियंस का साथ काफी अहम रहा है। इसलिए मेरा मानना है कि, अगर रोहित यहीं रहते हैं तो अच्छा है, अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो वह भी ठीक है, क्योंकि ये एक फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट है और कभी-कभी ऐसी चीजें होती हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि, रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जर्स टीम से की थी। इसके बाद रोहित मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनें और अभी तक इसी टीम का हिस्सा हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया। रोहित ने अपने आईपीएल करियर में कुल 257 मैच खेले हैं और 6628 रन अपने नाम किए हैं। रोहित वर्तमान में आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी हैं। आईपीएल में रोहित के नाम 280 छक्के का रिकॉर्ड भी है। रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज है, पहले बल्लेबाज RCB के खिलाड़ी क्रिस गेल हैं। 

Tags:    

Similar News