कैमरून ग्रीन पर मुंबई इंडियंस ने की धनवर्षा, क्या पंड्या-पोलार्ड की कमी पूरी कर पाएगा ये धाकड़ ऑलराउंडर..?

Cameron Green IPL Auction 2023: आईपीएल 2023 की नीलामी में आज तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। इस मिनी ऑक्शन में कुल 405 खिलाड़ी नीलामी में शामिल रहे हैं, इनमें 273 भारतीय खिलाड़ी थे। आईपीएल ऑक्शन को लेकर क्रिकेट फैंस पिछले कुछ दिनों से बहुत एक्साइटेड थें। जिसके बाद आज इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-12-23 14:20 GMT

Cameron Green IPL Auction 2023

Cameron Green IPL Auction 2023: आईपीएल 2023 की नीलामी में आज तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। इस मिनी ऑक्शन में कुल 405 खिलाड़ी नीलामी में शामिल रहे हैं, इनमें 273 भारतीय खिलाड़ी थे। आईपीएल ऑक्शन को लेकर क्रिकेट फैंस पिछले कुछ दिनों से बहुत एक्साइटेड थें। जिसके बाद आज इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई। आईपीएल 2023 के सबसे महंगे खिलाड़ी का नाम भी सामने आ गया है। इस बार हुई इस नीलामी में सैम कुरेन और कैमरून ग्रीन ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इंग्लैंड के बेस्ट खिलाड़ी सैम कुरेन आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। सैम को पंजाब की टीम ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। सैम कुरेन के अलावा कैमरून ग्रीन आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर पर आज पहले से ही सभी की निगाहें थी।

पंड्या-पोलार्ड की जगह ले पाएंगे ग्रीन..?

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन आज की नीलामी के बाद एक बार फिर सुर्ख़ियों में छा गए हैं। मुंबई इंडियंस की टीम ने इस खिलाड़ी के लिए पहले से ही प्लान बना बना रखा था। दो करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले कैमरून ग्रीन को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कई देर तक टक्कर चली। आखिरकार मुंबई टीम ने 17.50 करोड़ रुपये बोली लगाकर ग्रीन को खरीद लिया। मुंबई इंडियंस की टीम से अब हार्दिक पंड्या और कीरोन पोलार्ड विदा ले चुके हैं। ऐसे में अब देखना हैं कि क्या ग्रीन पंड्या-पोलार्ड कि जगह ले पायेगा।

मुंबई ने ग्रीन को खरीदा:

आईपीएल में इस बार ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का जलवा देखने को मिल सकता है। टी-20 क्रिकेट के लिहाज से ग्रीन इस समय सबसे उपयुक्त खिलाड़ी माने जाते हैं। अपनी तेज़ गति से गेंदबाज़ी के साथ वो ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के लिए भी काफी मशहूर है। हाल ही में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आई तो कैमरून ग्रीन ने ओपनिंग बल्लेबाज़ी करते हुए दो धमाकेदार अर्धशतक जड़कर सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था। भारतीय सरजमीं पर उनकी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाज़ी को देखते हुए आईपीएल के मिनी ऑक्शन में सभी टीमें उनको टारगेट करना चाहती थी। लेकिन मुंबई टीम ने 17.50 करोड़ रुपये बोली लगाकर ग्रीन को अपनी टीम में शामिल किया।

आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी:

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सेम कुर्रान को पंजाब ने 18 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा है, वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं। लेकिन उनके बाद सबसे बड़ी बोली कैमरून ग्रीन पर लगी है, कैमरून ग्रीन 17 करोड़ 50 लाख रुपए लेकर आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं। सेम कुर्रान से बोली में ग्रीन कुछ से अंतर से पिछड़ गए। वरना आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगे प्लेयर हो सकते थे। 

Tags:    

Similar News