IPL 2024 Auction Highlights: पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क बने सबसे मंहगे खिलाड़ी, भारतीय अनकैप्ड खिलवाड़ी भी करोड़ों में बिके..

Update: 2023-12-19 15:45 GMT
Live Updates - Page 2
2023-12-19 14:39 GMT

IPL2024 Auction Live Update:

अभिलाष शेट्ठी भी अनसोल्ड रहें। गुरजपनीत सिंह 20 लाख में उतरें लेकिन अनसोल्ड रहें। पृथ्वीराज भी 20 लाख की ओपनिंग बिड पर उतरें। कोई टीम द्वारा नहीं खरीदे गए। शुभम अग्रवाल 20 लाख पर उतरें और अनसोल्ड रहें। 

2023-12-19 14:37 GMT

IPL2024 Auction Live Update:

बिपिन सौरभ 20 लाख में उतरें लेकिन अनसोल्ड रहें। केएम आसिफ 20 लाख पर उतरें, वे भी अनसोल्ड रहें। साकिब हुसैन 20 वहीं सेम प्राइस में उतरें और अनसोल्ड रहें। मोहम्मद कैफ 20 लाख के साथ उतरें और अनसोल्ड रहें। 

2023-12-19 14:35 GMT

IPL2024 Auction Live Update:

रॉटबिन मिंज 20 लाख प्राइस के साथ उतरे, यह एक विकेट कीपर बल्लेबाज है। 3 करोड़ 60 लाख में गुजरात टाइटंस के साथ गए। 

2023-12-19 14:32 GMT

IPL2024 Auction Live Update:

तनय त्यागराजन को 20 लाख में पंजाब ने खरीदा। जी अजितेश 20 लाख ओपनिंग बिड के साथ उतरे, लेकिन अनसोल्ड रहें। गौरव चौधरी 20 लाख के साथ निलामी में आए,पर बिक नहीं पाए। 

2023-12-19 14:29 GMT

IPL2024 Auction Live Update: आशुतोष और विश्वनाथ पंजाब में शामिल

आशुतोष शर्मा पर पंजाब ने दिलचस्पी दिखाई और 20 लाख बेस प्राइस में ही खरीद लिया। विश्वनाथ प्रताप सिंह 20 लाख ओपनिंग बिड के साथ उतरे। पंजाब ने अपने में शामिल किया। शशांक सिंह को भी पंजाब ने खरीदा। वो भी 20 लाख  में खरीदे गए। 

2023-12-19 14:26 GMT

IPL2024 Auction Live Update:

कमलेश नागरकोटि 30 लाख मे ंउतरें लेकिन अनसोल्ड रहें। प्रदोष पॉल 20 लाख ओपनिंग बिड के साथ आए, पर अनसोल्ड रहें। रोहित रायूडु 20 लाख के साथ आए, और अनसोल्ड रहे। 

2023-12-19 14:22 GMT

IPL2024 Auction Live Update: सुमित दिल्ली के हुए

सुमित कुमार ओपनिंग बिड 20 लाख के साथ उतरें। इस खिलाड़ी में दिल्ली कैपिटल्स की दिलचस्पी काफी रही। अंत में 1 करोड़ में दिल्ली ने ही बोली जीती। सुमित दिल्ली के हो गए।

2023-12-19 14:22 GMT

IPL2024 Auction Live Update: अंशुल को एमआई ने खरीदा

हर्ष दूबे 20 लाख पर अनसोल्ड रहे। अंशुल कंबोज 20 लाख के साथ उतरे, मुबंई इंडियंस ने बेस प्राइस पर खरीद लिया। तनुष कोटियान 20 लाख में निलामी में आए, और अनसोल्ड रहें। 

2023-12-19 14:20 GMT

IPL2024 Auction Live Update:

शशांक सिंह 20 लाख के साथ आए, और अनसोल्ड रहें। सुमित वर्मा भी 20 लाख पर निलामी में उतरें, पर अनसोल्ड रहें। नमन धीर ने बेस प्राइस की बोली लगाई, 20 लाख में मुबंई ने खरीद लिया।

2023-12-19 14:18 GMT

IPL2024 Auction Live Update:

ल्यूक वुड 50 लाख के साथ अनसोल्ड रहे। स्वास्तिक चितारा 20 लाख के साथ उतरे, और अनसोल्ड रहे। रितिक ईश्वरन 20 लाख के साथ उतरे, लेकिन अनसोल्ड रहें। हिम्मत सिंह 20 लाख के साथ निलामी में आए, अंत में अनसोल्ड रहें। 

Tags:    

Similar News