IPL 2024 Auction Highlights: पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क बने सबसे मंहगे खिलाड़ी, भारतीय अनकैप्ड खिलवाड़ी भी करोड़ों में बिके..

Update:2023-12-19 21:15 IST
Live Updates - Page 7
2023-12-19 10:05 GMT

IPL2024 Auction Live Update: मिचेल स्टार्क ऑक्शन में अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी बने

मिचेल स्टार्क पर 2 करोड़ बेस प्राइस के साथ बोली लगाई गई। जिसे खरीदने में मुबंई इंडियंस ने दिलचस्पी दिखाई है। अंत में 10 करोड़ पर बोली गुजरात टाइटंस ने पहुंचा दी। लेकिन यह सिलसिला चलता गया। और अंत में 24 करोड़ 75 लाख पर पहुंच कर रुका। जिससे अंत में कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हुए।



2023-12-19 10:00 GMT

IPL2024 Auction Live Update: शिवम मावी पर बोली, लखनऊ सुपर जायंट्स में हुए शामिल

भारतीय क्रिकेटर शिवम मावी पर बोली लगी। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रखी गई थी। जिन्हें खरीदने में आरसीबी और जीटी ने बोली लगाई। 6 करोड़ 40 लाख में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। 



2023-12-19 09:58 GMT

IPL2024 Auction Live Update: उमेश यादव 5 करोड़ 80 लाख में जीटी के साथ

भारतीय गेंदबाज उमेश यादव पर बोली लगी। जिनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। गुजरात और दिल्ली को बीच बोलियों की प्रतियोगिता चल रही है। अंत में 5 करोड़ 80 लाख में गुजरात टाइटंस ने निलमी जीता। 



2023-12-19 09:50 GMT

IPL2024 Auction Live Update: अल्जारी जोसेफ पर बोली, RCB ने किया पक्का

अल्जारी जोसेफ पर बोली लगाई गई। जिनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रही। जिस खरीदने में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिलचस्पी दिखाई। 11 करोड़ 50 लाख में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीद लिया है। 



2023-12-19 09:47 GMT

IPL2024 Auction Live Update: चेतन साकरिया केकेआर में शामिल

चेतन साकरिया केकेआर में शामिल हुए। इनकी बेस प्राइस 50 लाख पर ही टीम ने इन्हे खरीद लिया।



2023-12-19 09:45 GMT

IPL Auction Live Update: लॉकी फर्ग्यूसन भी अनसोल्ड

 लॉकी फर्ग्यूसन भी अनसोल्ड रहे। जिनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रही। 



2023-12-19 09:44 GMT

IPL Auction Live Update: श्रीलंकाई खिलाड़ी कुसल मेंडिस भी अनसोल्ड

श्रीलंकाई खिलाड़ी कुसल मेंडिस भी अनसोल्ड रहे। 



 


2023-12-19 09:43 GMT

IPL Auction Live Update: जोश इंग्लिश ऑक्शन में अनसोल्ड

जोश इंग्लिश ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। इस खिलाड़ी की बेस प्राइस 2 करोड़ रखी गई थी। 



2023-12-19 09:42 GMT

IPL Auction Live Update: केएस भारत को केकेआर ने खरीदा

केएस भारत को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 50 लाख में खरीदा। वहीं उनकी बेस प्राइस भी थी। 



2023-12-19 09:41 GMT

IPL Auction Live Update: ट्रिस्टन स्टब्स पर लगी बोली

ट्रिस्टन स्टब्स पर बोली लगी। जिनकी बेस प्राइस 50 लाख रही। दिल्ली कैप्टल्स मे शामिल हुए।



Tags:    

Similar News