Hardik Pandya: क्या हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस के साथ हुई डील से नाराज हो गए हैं जसप्रीत बुमराह, पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने दिया 'अलग' एंगल

Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से 15 करोड़ रुपये में ट्रेड किया है। मुंबई के लिए अब रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पंड्या कप्तानी के मजबूत विकल्प बन गए हैं।

Report :  Kalpesh Kalal
Update: 2023-11-30 12:31 GMT

Hardik Pandya (Source_Social Media)

Hardik Pandya: क्रिकेट जगत में सबसे रोचक टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के लिए पिछले ही दिनों ट्रांसफर विंडो का दौर खत्म हुआ। रिटेंशन पॉलिसी के तहत मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या के साथ ऐतिहासिक डील करते हुए फिर से अपनी टीम में शामिल कर दिया है। गुजरात टाइटंस को लगातार 2 सत्र में 2 फाइनल तक पहुंचानें वाले कप्तान हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस में शामिल होने हर किसी को हैरान कर रहा है। क्योंकि इस खबर की काफी दिनों से अफवाह फैली थी, और आखिरी समय तक भी संस्पेंस बरकरार था, लेकिन फाइनली ये डील हो गई है।

क्या हार्दिक के मुंबई में आने से बुमराह हो गए हैं नाराज

हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में शामिल होने की खबरों में शुरुआत से ही जबरदस्त ट्वीस्ट देखने को मिले हैं। जिसमें सोशल मीडिया पर हार्दिक के मुंबई से जुड़ने के साथ ही जसप्रीत बुमराह नाराज बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये खबरें छायी हुई है कि हार्दिक की मुंबई में वापसी से जसप्रीत बुमराह को बड़ा धक्का लगा है।क्योंकि वो रोहित शर्मा के बाद इस टीम में कप्तानी की रेस में सबसे आगे थे। लेकिन अब जैसे ही हार्दिक की ब्ल्यू आर्मी में वापसी हुई है, जिससे एकाएक जसप्रीत बुमराह कप्तानी की होड़ से खत्म हो चुके हैं।

पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत ने जसप्रीत बुमराह की नाराजगी के साथ जोड़ी थ्योरी

बुमराह की नाराजगी की चल रही खबरों के बीच भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भी इसी बात का एंगल देकर इस थ्योरी को बहुत ही मजेदार बना दिया है। एस श्रीकांत ने हार्दिक की वापसी से लेकर बुमराह की नाराजगी को कप्तानी के साथ जोड़कर पेश करते हुए बहुत ही चौंकानें वाली बात कही है। उन्होंने साफ कहा कि ये डील एक तरह से बुमराह के लिए ‘चोट’ के बराबर है।

बुमराह को लगी होगी चोट, वो मुंबई के अगले कप्तान की रखते थे उम्मीद

जिसमें भारत के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने अपने बेटे अनिरूद्ध श्रीकांत के यू-ट्यूब चैनल पर बात की और कहा कि, “वो वर्ल्ड क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है। चाहे टेस्ट हो या सफेद गेंद वाला क्रिकेट। उन्होंने विश्व कप में भारत के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी थी। वह 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट में भारत के स्टैंड-इन कप्तान थे। उन्हें कैसा महसूस हो रहा होगा? आप इसे क्रोध, अहंकार कह सकते हैं। उसे दुख हुआ होगा, यह कहना सही बात है।”

इसके बाद श्रीकांत ने आगे कहा कि, “वह सोच रहे होंगे कि मैं इतने लंबे समय से टीम के लिए प्रदर्शन कर रहा हूं और आपने मुझे कैसे धोखा दिया और पहले टीम छोड़कर चले गए और अब वापसी कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि चीजें उनके लिए उचित नहीं हैं। मुंबई टीम मैनेजमेंट बैठकर रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या के बीच चीजों को सुलझाएगा।

इंस्टाग्राम पोस्ट के आधार पर श्रीकांत ने रखी अपनी बात

मुंबई इंडियंस के द्वारा हार्दिक पंड्या के साथ हुई डील के अगले ही दिन जसप्रीत बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर इन खबरों को हवा दी थी। जिसमें उन्होंने साइलेंस, यानी चुप्पी की एक स्टोरी पोस्ट डाली थी। जिसके साथ ही कैप्शन में लिखा था कि, "कभी-कभी चुप्पी ही सबसे अच्छा जवाब होता है।”श्रीकांत ने इस पोस्ट को उनकी नाराजगी से साथ जोड़ते हुए बताया कि वो इस डील से आहत थे।



Tags:    

Similar News