Javelin Throw Paralympics: भारत को मिले दो और मेडल, जैवलिन थ्रो में देवेंद्र झाझरिया ने जीता रजत, सुंदर सिंह ने कब्जा किया कांस्य

Javelin Throw Paralympics: देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह ने टोक्यो पैरालिंपिक में जैवलिन थ्रो के वर्ग F46 में रजत और कांस्य पदक जीता है।

Written By :  Chitra Singh
Update:2021-08-30 09:32 IST

देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह (फोटो- @thebetterindia Twitter)

Javelin Throw Paralympics: टोक्यो पैरालंपिक का छठवां दिन (Tokyo Paralympics  Day-6) भारतीय पैरा एथलीटों के लिए शानदार रहा है। अवनि लेखरा और योगेश कथुनिया के बाद जैवलिन थ्रो F-46 में देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर ने रजत और कांस्य पदक जीता (Devendra Jhajharia and Sundar Singh Won Silver and Bronze Medals) है।

पैरालंपिक में खेले गए जैवलिन थ्रो F46 इवेंट में देवेंद्र ने 64.35 मीटर का अपना नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ अंक बनाया है और रजत पदक हासिल किया। 40 वर्षीय देवेंद्र झाझरिया का यह तीसरा पैरालिंपिक पदक है। वहीं सुंदर सिंह गुर्जर (Sundar Singh Gurjar) ने इस मुकाबले में 64.01 मीटर का थ्रो करके कांस्य पदक अपने नाम किया है।

अनुभवी एथलीटों में से एक ने जीता रजत पदक पीएम मोदी 

टोक्यो पैरालंपिक के दोनों जैवलिन थ्रोअर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने जीत की बधाई दी है। पैरालंपिक के रजत विजेता देवेंद्र झाझरिया को जीत की बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा है, "पैरालंपिक में देवेंद्र झाझरिया का शानदार प्रदर्शन रहा। हमारे सबसे अनुभवी एथलीटों में से एक ने रजत पदक जीता है। देवेंद्र लगातार भारत को गौरवान्वित करते रहे हैं। उन्हें इस जीत की बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं।"

सुंदर सिंह गुर्जर के कांस्य पदक से भारत बहुत खुश- PM

वहीं पैरालंपिक के कांस्य विजेता सुंदर सिंह गुर्जर को जीत की बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा, "सुंदर सिंह गुर्जर के कांस्य पदक से भारत बहुत खुश है। उन्होंने अद्भूत साहस और समर्पण दिखाया है। उन्हें इस जीत की बधाई और बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

देश को हमारे एथलीटों पर गर्व है- अमित शाह

पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पैरा-एथलीटों देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर को बधाई दी है। दोनों पैरा एथलीटों को बधाई देते हुए अमित शाह ने कहा है, "देश एक ऐतिहासिक सुबह देख रहा है। देश को हमारे एथलीटों पर गर्व है।"

Tags:    

Similar News