लिस्ट जारी, गेल ने नहीं, इस दिग्गज खिलाड़ी ने जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के

Update: 2017-12-31 07:30 GMT

नई दिल्ली : क्रिकेट मैच चल रहा हो और इस दौरान कोई खिलाड़ी छक्का या चौका न जड़े, तब तक मैच देखने में मजा नहीं आता। यही कारण है कि जब भी किसी खिलाड़ी के बल्ले से छक्का या चौका निकलता है, तब मैच काफी मजेदार हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि अपने पूरे करियर में किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा छक्कों की बरसात की है।

वैसे जब भी सबसे ज्यादा छक्कों की बात आती है, तो सबके दिमाग में एक ही खिलाड़ी का नाम आता है और वो हैं वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो आप पूरी तरह से गलत हैं। अपने पूरे करियर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड गेल के नाम नहीं बल्कि किसी और खिलाड़ी के नाम है।

जी हां, ये बात 100 टका सच है। गेल ने नहीं बल्कि पाकिस्तान के ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज है। बूम-बूम अफरीदी के नाम 523 इंटरनेशनल मैचों में 476 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। आइए, आज हम आपको बताते हैं किसने अपने करियर में कितने छक्के और चौके लगाये हैं।

शाहिद अफरीदी

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर अफरीदी ने 523 इंटरनेशनल मैचों की 507 पारियों में 11185 रन बनाते हुए 114.16 के स्ट्राइक से 1052 चौके और 476 छक्के लगाए हैं।

 

क्रिस गेल

इस लिस्ट में दूसरा नाम क्रिस गेल का है। अफरीदी के बाद अपने करियर में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। गेल ने 431 मैचों की 502 पारियों में 75.70 के स्ट्राइक रेट के साथ 18223 रन बनाते हुए 454 छक्के और 2236 चौके जड़े हैं।

ब्रैंडन मैक्कलम

मैक्कलम लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने अपने करियर में 82.11 के स्ट्राइक रेट के साथ 398 छक्के और 1552 चौके लगाए हैं।

सनथ जयसूर्या

सनथ जयसूर्या की गिनती श्रीलंका के महानतम खिलाड़ियों में होती है। उन्होंने 586 मैचों की 651 पारियों में 21032 रन बनाते हुए 81.13 के स्ट्राइक रेट के साथ 352 छक्के और 2486 चौके जड़े थे।

Tags:    

Similar News