IPL 2022 LSG vs DC: पहले हार ऊपर से जुर्माना, कप्तान ऋषभ पंत को भरने पड़ेंगे 12 लाख रूपये

IPL 2022 DC: दिल्ली को लखनऊ के विरुद्ध मैच में 6 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा हैं। साथ ही दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत पर मैच में धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है

Report :  Prashant Dixit
Update: 2022-04-08 06:26 GMT
ऋषभ पंत आईपीएल 2022 (फोटों - सोशल मीडिया)

IPL 2022 LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 15वें सीजन के 15वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच कल शाम नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था। जिसमें मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने की वजह से दिल्ली DC टीम पर जुर्माना लगाया गया है। यह 12 लाख का जुर्माना कप्तान पर लगता है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर के इस फैसले का ऐलान किया हैं।इस मैच में क्विंटन डी कॉक 80 शानदार बल्लेबाजी की वजह से LSG ने DC को छह विकेट से हरा दिया था।

मुंबई और हैदराबाद पर भी लगा है इस सीजन

इस आईपीएल सीजन में 15 मैच खेले जा चूके है। ऋषभ पंत तीसरे कप्तान हैं, जिन पर धीमी ओवर गति के चलते जुर्माना लगाया गया है। इस सीजन में दिल्ली और मुंबई का मैच 27 मार्च को खेला गया था। उस मैच में कप्तान रोहित शर्मा पर जुर्माना लगा था। इसके बाद 30 मार्च को हैदराबाद और राजस्थान के मैच में कप्तान केन विलियमसन पर भी यह जुर्माना लग चुका है।

कप्तान पर ही लगता है जुर्माना 

क्रिकेट नियम के मुताबिक, अगर किसी टीम द्वारा धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया जाता है, तो वह जुर्माना टीम के कप्तान पर ही लगता है। ऐसे में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत है और ये जुर्माना उनको ही भरना पड़ेगा। इस आइपीएल सीजन मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और हैदराबाद के कैप्टन केन विलियमसन पर भी 12-12 लाख रुपए का धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। आपको बता दें कि मैच के दौरान टीम को एक तय समय सीमा के अंदर अपने कोटे के 20 ओवर पूरे करने होते हैं। इस लीग में हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली टीम फिर से ये गलती दोहराई जाती है तो नियम के मुताबिक कड़ा निर्णय भी लिया जा सकता है।

Tags:    

Similar News