IPL: राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी से हटाए गए महेंद्र सिंह धोनी, स्टीव स्मिथ बने नए कैप्टन

Update: 2017-02-19 08:36 GMT

नई दिल्ली: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल की टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कैप्टेंसी से हटा दिया गया है। अब उनकी जगह स्टीव स्मिथ कैप्टन बनाए गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने सीजन 9 में टीम की कैप्टेंसी संभाली थी।

स्टीव स्मिथ इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेलते थे। जबकि धोनी चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कैप्टन थे। यह दोनों टीम्स फिक्सिंग केस में बैन कर दी गई हैं। तो वहीं सीजन 9 में राईजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की परफॉरमेंस कुछ ख़ास नहीं रही थी। बताते चलें कि लास्ट सीजन में खेले गए 17 मैचों में पुणे की टीम सिर्फ पांच में जीती थी। खबरों के अनुसार धोनी को कैप्टेंसी से हटाने की वजह उनकी खराब फॉर्म भी हो सकती है। धोनी ने आईपीएल के सीजन 9 में 12 ईनिंग्स में सिर्फ 284 रण बनाए थे, जिसमें केवल एक हाफ सेंचुरी शामिल थी।

Tags:    

Similar News