MI vs SRH: वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट से लेकर दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 तक, जानिए...

MI vs SRH: आईपीएल में रविवार यानी आज दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम का सनराइजर्स हैदराबाद से मुकाबला होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

Update: 2023-05-21 14:06 GMT
MI vs SRH (Photo: Social Media)

MI vs SRH: आईपीएल में रविवार यानी आज दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम का सनराइजर्स हैदराबाद से मुकाबला होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में प्रवेश के लिए हर हाल में जीतना होगा। जबकि अगले मैच में गुजरात और आरसीबी के मैच के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। वानखेड़े के स्टेडियम पर मुंबई का रिकॉर्ड बेहद उम्दा रहा हैं। ऐसे में आज होने वाले इस मैच में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी माना जा रहा हैं। चलिए जानते हैं वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट से लेकर दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 तक जरुरी बातें...

छोटी बाउंड्री का मिलेगा बल्लेबाज़ों को फायदा:

वानखेड़े स्टेडियम की बॉउंड्री छोटी होने के चलते मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ों को इसका काफी फायदा मिल सकता हैं। जबकि दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद में हेनरिक क्लासेन और एडेन मारक्रम जैसे बड़े नामचीन बल्लेबाज़ मौजूद हैं। वो भी इस मैदान की छोटी बॉउंड्री और तेज़ ऑउटफिल्ड का काफी फायदा उठा सकते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन के करीब है। पिछले मैच में दोनों टीमों ने 200 रनों के करीब अपना स्कोर बनाया था। ऐसे में आज होने वाला यह मुकाबला भी हाई स्कोरिंग माना जा रहा हैं।

रोहित शर्मा को रास आता हैं यह मैदान:

आज होने वाले इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ों की अग्निपरीक्षा रहेगी। सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाज़ी काफी शानदार रही हैं। ऐसे में टीम को सबसे अधिक उम्मीद अपने कप्तान रोहित शर्मा से रहेगी। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा को यह मैदान काफी रास आता हैं। रोहित शर्मा इस मैदान पर खूब रन बनाते हैं। उन्होंने यहां आईपीएल के इतिहास में अब तक खेले गए अपने 72 मैचों में कुल 1964 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा 36 रन बनाकर इस मैदान पर अपने 2 हज़ार रनों के आंकड़े को छू लेंगे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, रिले मेरेडिथ, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ और आकाश मधवाल।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, कार्तिक त्यागी, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार और नितीश रेड्डी।

Tags:    

Similar News