प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह का निधन, कोरोना से थे प्रभावित

लॉस एंजलिस ओलंपिक (1984) खेल चुके सिंह ने विवाह नहीं किया था। उनकी भतीजी प्रज्ञा यादव ही उनकी देखभाल कर रही थी।

Written By :  Vijay Kumar Tiwari
Published By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-05-08 12:51 GMT

रविंदर पाल सिंह  (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

लखनऊ: भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य और मॉस्को ओलंपिक 1980 में गोल्डमेडल जीतने वाली टीम के साथी रहे रविंदर पाल सिंह आखिरकार कोरोना की जंग हार गए। करीब दो सप्ताह कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शनिवार को इस हॉकी खिलाड़ी ने अंतिम सांस ली।

आरपी सिंह को 24 अप्रैल को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कोरोना संक्रमण से उबर चुके थे और टेस्ट निगेटिव आने के बाद कोरोना वॉर्ड से बाहर कर दिए गए थे। इसके बाद शुक्रवार को अचानक इनकी हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा और इसके बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।
लॉस एंजलिस ओलंपिक (1984) खेल चुके सिंह ने विवाह नहीं किया था। उनकी भतीजी प्रज्ञा यादव ही उनकी देखभाल कर रही थी। बताया जा रहा है कि हॉकी छोड़ने के बाद उन्होंने स्टेट बैंक से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।
सीतापुर में जन्मे सेंटर हॉफ पोजिशन पर खेलने वाले इस खिलाड़ी ने 1979 से 1984 के बीच कई मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था। आरपी सिंह ने दो ओलंपिक के अलावा 1980 और 1983 में चैम्पियंस ट्रॉफी , 1982 विश्व कप और 1982 एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे।


Tags:    

Similar News