विश्व कप सेमीफाइनल में हार के बाद याद आए धोनी, कप्तानी और बैट ही नहीं विकेट के पीछे से पलट देते थे मैच

MS Dhoni: टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद भारतीय फैंस को धोनी फिर से याद आए हैं। भारतीय टीम की झोली में आखिरी आईसीसी का खिताब भी धोनी की कप्तानी में 2013 में आया था।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2022-11-11 07:47 GMT

T20 World Cup 2022 MS Dhoni (Social Media)

MS Dhoni: टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद भारतीय फैंस को एमएस धोनी फिर से याद आए हैं। जो भारतीय टीम एमएस धोनी के समय में शानदार प्रदर्शन करती रही, वह भारतीय क्रिकेट में अब नहीं हो रहा और बड़े मैचों में ढेर हो जा रही है। भारतीय टीम की झोली में आखिरी आईसीसी का खिताब भी धोनी की कप्तानी में 2013 में आया था। तब से करीब 9 साल बीत गए और भारत खिताब के लिए तरस रहा है। एमएस धोनी ने भारत ने अपनी कप्तानी और कई बार बल्लेबाजी और विकेटकीपरिंग से हारे हुए मैच को जितावाया है।

इसलिए बाद याद किए जाते एमएस धोनी

आज एक बार फिर से बड़े मैच में हार के बाद धोनी को याद किया जा रहा हैं। इस याद समझने के लिए आपको आंकड़ों का गणित समझना चाहिए। एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने ICC के 12 नॉकआउट मुकाबले खेले और जिसमें से 9 जीते हैं। वहीं दूसरे भारतीय कप्तानों की अगुवाई में खेले 19 नॉकआउट मैचों में सिर्फ 9 मैच ही भारत जीत सका है। आईसीसी नॉकआउट से जुड़े इन आंकड़ों का फर्क देखकर आप अंदाजा लगा सकते हो कि एमएस धोनी भारतीय टीम के लिए कितने अहम रहे है।

एमएस धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान

एमएस धोनी आंकड़ों में दूसरे कप्तानों से बहुत आगे हैं। तो इसके पीछे असली वजह उनकी मैदान पर कमाल की कप्तानी भी रही है। एमएस धोनी किस्मत वाले जरूर रहे, लेकिन किस्मत आपको एक या दो मौके दे सकती है। हर बार आप उसी किस्मत के सहारे मैदान मारते नहीं दिख सकते है। फिर एमएस धोनी को ICC की तीनों बड़ी ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान हैं। इसी वजह से धोनी को लोग बड़े मैच से पिछ्ले 9 साल से मिल रही हार के बाद याद करते नज़र आते है।

धोनी का टी20 क्रिकेट में कप्तानी रिकॉर्ड

एमएस धोनी ने टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान सबसे अधिक मैच जीते हैं। उन्होंने भारत विश्व कप में 33 मैच में कप्तानी की और 20 में जीतें और 11 में हार मिलीं है। जबकि एक मैच टाई रहा और एक का रिजल्ट नहीं निकला है। टी20 इंटरनेशनल की बात की जाए तो, इस फॉर्मेट में एमएस धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान रहे है। उन्होंने 72 मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली और 42 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। जिसमें उन्होंने अपनी शानदार विकेटकीपरिंग से बल्लेबाज को आउट कर जीत भी हासिल की है।

Tags:    

Similar News