IPL 2023: मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर, चोट के कारण बुरी तरह घायल हुआ ये खिलाड़ी

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने इस बार बड़ी रकम देकर दुनिया के कई बेहतरीन खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया है। लेकिन एमआई के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।

Written By :  Anupma Raj
Update:2022-12-27 17:16 IST

Cameron green (Image: Social Media)

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने इस बार बड़ी रकम देकर दुनिया के कई बेहतरीन खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया है। लेकिन एमआई के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल 17.25 करोड़ों की बड़ी रकम देकर इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को अपने टीम का हिस्सा बनाया है। पर ग्रीन मैच के दौरान चोटिल हो गए हैं। यह स्टार बल्लेबाज बुरी तरह घायल हो गया है। जो रोहित शर्मा की टीम के लिए अच्छी खबर नहीं है।

मैच के दौरान लगी चोट

दरअसल ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में चोटिल हो गए हैं। बता दें ग्रीन एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर चोटिल हो गए हैं। आपको बता दें कि एनरिक नॉर्खिया की गेंद उनकी उंगली पर लगी और खून बहने लगा। जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे मैच में दौरान एनरिक नॉर्खिया की तेज रफ्तार गेंद उनके दस्तानों में लग गई और ग्रीन दर्द से कराह उठे। इसके बाद जब ग्रीन ने अपने ग्लव्स उतारे तो उनकी उंगली से खून निकल रहा था। ज्यादा चोट लगने में कारण ग्रीन को तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया और फिर इस खिलाड़ी को स्कैन के लिए भेजा गया। वहीं ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, कैमरून ग्रीन को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से सीधे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी उंगली का स्कैन होगा। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि स्कैन होने के बाद ही कुछ बताया का सकता है कि ग्रीन इस टेस्ट मैच में आगे नहीं खेल पाएंगे या नहीं क्योंकि इस ऑलराउंडर की चोट गंभीर नजर आ रही है।  

सबसे महंगे खिलाड़ी की लिस्ट में शामिल ग्रीन

आईपीएल 2023 की मिनी ऑक्शन में कैमरून ग्रीन के लिए कई टीमों के बीच घमासान जंग देखने को मिला था क्योंकि हर कोई उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाह रहा था। ऐसे में ग्रीन की कीमत उनके बेस प्राइज से काफी ऊपर चली गई लेकिन एमआई की टीम ने बाजी मार ली थी। लास्ट में मुंबई इंडियंस ने ग्रीन को 17.5 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा।


Tags:    

Similar News