Mushfiqur Rahim Retirement: मुश्फिकुर रहीम ने किया संन्यास का ऐलान, नहीं खेलेंगे ODI Cricket

Mushfiqur Rahim Retirement: बांग्लादेश क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश के बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली है।;

By :  Anupma Raj
Update:2025-03-06 11:09 IST

Mushfiqur Rahim (Credit: Social Media)

Mushfiqur Rahim Retirement: बांग्लादेश क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली है। मुश्फिकुर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। बांग्लादेशी खिलाड़ी ने एक इमोशनल नोट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।


मुश्फिकुर रहीम ने किया संन्यास का ऐलान (Mushfiqur Rahim Retirement):

मुश्फिकुर रहीम ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। मुश्फिकुर रहीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने और टीम के खराब प्रदर्शन से काफी निराश नजर आएं थें। मुशफिकुर रहीम अब वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट बांग्लादेश के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। मुश्फिकुर रहीम ने आज यानी 5 मार्च को अपने संन्यास की घोषणा की।

मुश्फिकुर रहीम ने इस बात की जानकारी, सोशल मीडिया पर दी। बुधवार को बांग्लादेश की टीम के सालाना कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा हुई थी। जिसके ठीक बाद मुश्फिकुर रहीम ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। मुश्फिकुर रहीम करीब 19 साल तक बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए एकदिवसीय क्रिकेट खेलते नजर आएं। मुश्फिकुर रहीम लंबे समय तक बांग्लादेश क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे हैं।

मुशफिकुर रहीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पेज पर लिखा कि, "मैं आज से वनडे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर रहा हूं। सभी बातों के लिए अल्लाहु अकबर। भले ही ग्लोबल लेबल पर हमारी उपलब्धियां सीमित रही हों, लेकिन एक बात तो ये तय है: जब भी मैं अपने देश के लिए मैदान पर उतरा, मैंने समर्पण और ईमानदारी के साथ अपना 100% से ज्यादा दिया है। पिछले कुछ सप्ताह मेरे लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहे हैं और मुझे एहसास हो गया है कि ये मेरी नियति है।” बता दें कि मुश्फिकुर रहीम से ठीक एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने भी वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर दिया था।

मुशफिकुर रहीम ने अगस्त 2006 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना वनडे इटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। मुशफिकुर रहीम ODI Format में सबसे अधिक मैच खेलने वाले बांग्लादेशी खिलाड़ी भी हैं। मुशफिकुर रहीम ने 274 मैच खेले हैं, जिसमें मुशफिकुर रहीम के नाम 36.42 की औसत से 7,795 रन है। मुशफिकुर रहीम का हाइएस्ट बेस्ट स्कोर 144 रन है। इस दौरान मुशफिकुर रहीम ने नौ शतक भी जड़े हैं। विकेटकीपर के तौर पर मुशफिकुर रहीम ने 243 कैच लिए और 56 स्टंपिंग भी की हैं। वे आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरे थे। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मैच रद्द हो गया था। 

Similar News