IND vs NZ 3rd ODI: आज इंदौर में भिड़ेगी टीम इंडिया और न्यूज़ीलैंड, जानिए मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट..

IND vs NZ 3rd ODI Pitch Report: भारतीय टीम मंगलवार को इंदौर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपना तीसरा मैच खेलने उतरेगी। इस सीरीज में भारत के पास इस समय 2-0 की अजेय बढ़त है। ऐसे में आज भारतीय खिलाडियों की निगाहें इस मैच को जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा करने पर होगी।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2023-01-24 06:54 GMT

IND vs NZ 3rd ODI

IND vs NZ 3rd ODI Pitch Report: भारतीय टीम मंगलवार को इंदौर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपना तीसरा मैच खेलने उतरेगी। इस सीरीज में भारत के पास इस समय 2-0 की अजेय बढ़त है। ऐसे में आज भारतीय खिलाडियों की निगाहें इस मैच को जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा करने पर होगी। यह मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर खेला जाएगा। यह मैदान टीम इंडिया के लिए बेहद ख़ास रहा है। चलिए जानते हैं इंदौर के होल्कर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल...

इंदौर की पिच किसके लिए है फायदेमंद:

टीम इंडिया के लिए यह मैदान बहुत ख़ास है। यहां बल्लेबाज़ों के साथ गेंदबाज़ो को भी खूब मदद मिलती है। इस पिच से गेंदबाज़ो को काफी तेज़ उछाल मिलेगा। जिसका फायदा कीवी गेंदबाज़ों को भी मिल सकता है। वहीं इस मैदान पर टीम इंडिया ने एक वनडे मैच में 418 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में बल्लेबाज़ों के लिए यहां भरपूर मौका रहेगा। यहां जो भी कप्तान टॉस जीतेगा वो पहले बल्लेबाज़ी का फैसला कर सकता है।

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

बता दें इस समय इंदौर में काफी ठण्ड का समय है। यह मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। यहां आज बारिश की संभावना बिल्कुल ही नहीं है। अगर तापमान की बात करें तो यह 27 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। शाम होने के साथ सर्दी का असर शुरू होगा। यहां रात को ओस फेक्टर भी रह सकता है। होलकर स्टेडियम में अब तक कुल 5 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया ने सभी अपने नाम किए हैं।

इस मैदान पर एक भी मैच नहीं हारी टीम इंडिया:

बता दें इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अद्भुत रहा है। भारत ने यहां क्रिकेट की बड़ी टीमों को धूल चटाई है। पहली बार इस मैदान पर टीम इंडिया ने 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबला खेला था। जिसमें टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। उसके बाद एक बार फिर इंग्लैंड को यहां मात दी। वहीं भारत ने इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी दिग्गज टीमों को इस मैदान पर मात दी है। इन आकड़ों को देखते हुए न्यूज़ीलैंड की टीम के लिए आखिरी मैच में जीत बहुत मुश्किल नज़र आ रही है।

भारत सीरीज में 2-0 से आगे:

बता दें न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। जिसमें टीम इंडिया ने 12 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच में भारत की तरफ से शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़ा था। इसके बाद सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला गया। जहां टीम इंडिया ने आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज करके सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। अब तीसरा और आखिरी मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में कीवी टीम का सफाया कर सकती है।

Tags:    

Similar News