Padma Vibhushan Award: पी.वी. सिंधु को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, पद्मश्री पुरस्कार से नवाजी गई महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल

Padma Vibhushan Award: दिल्ली में ओलंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा गया।

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-11-08 06:05 GMT
पुरस्कार स्वीकार करती पीवी सिंधु और रानी रामपाल (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Padma Vibhushan Award: राष्ट्रपति भवन में आज (08 नवंबर) पद्म पुरस्कार 2020 समारोह में ओलंपिक पदक भारतीय स्टार शटलर पी.वी. सिंधु (PV Sindhu) को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) के द्वारा पद्म भूषण पुरस्कार (Padma Vibhushan Award) से नवाजा गया। वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल (Rani Rampal) को पद्म श्री पुरस्कार (Padma Shri award) से सम्मानित किया गया।

बता दें कि आज राष्ट्रपति भवन में आज पद्म पुरस्कार समारोह (Padma Awards ceremony) का आयोजन किया गया है। इस वर्ष राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा 119 पद्म पुरस्कार प्रदान  किए जा रहे है। इस समारोह में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है। 

टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधु

बता दें कि पीवी सिंधु (P. V. Sindhu) ने इस साल टोक्यों में आयोजित किए गए ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) खेल में कांस्य पदक हासिल की थी। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में वर्ल्ड की नंबर-9 बैटमिंटन चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ को हराया और कांस्य पदक (bronze medal) पर अपना नाम दर्ज किया।

रानी रामपाल को मिला पद्म श्री पुरस्कार

हाल ही में टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारतीय टीम का नेतृत्व करने वाली महिला हॉकी टीम की कप्तान (Women's Hockey Team Captain) रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया। इनके नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम ने काफी प्रदर्शन किया था। हालांकि वे पदक लेने से चूक गई, लेकिन जिस तरह से भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने प्रतिद्वंदियों का मुकाबला की, वह सराहनीय था।

इस साल के पद्म पुरस्कार की सूची में 7 पद्म विभूषण (Padma Vibhushan), 10 पद्म भूषण (Padma Bhushan) और 102 पद्म श्री पुरस्कार (Padma Shri Awards) शामिल हैं। इसके अलावा पुरस्कार पाने वालों में 29 महिलाएं, 16 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता और 1 ट्रांसजेंडर पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं।

Tags:    

Similar News