Pakistan Mystery Girl: पाकिस्तानी मिस्ट्री गर्ल का हुआ खुलासा, भारतीयों के लिए किया ये ट्वीट

Pakistan Mystery Girl: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच के दौरान इस मिस्ट्री गर्ल को ढूंढ लिया गया है। ये लड़की पाकिस्तान की सपोर्टर थी, जो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुई थी।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-11-10 12:31 GMT

जाहिरा बलूच (फोटो- सोशल मीडिया)

Pakistan Mystery Girl: इस समय टी20 विश्व कप 2022 का क्रेज लोगों में सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। ऐसे में क्रिकेट मैच के दौरान सोशल मीडिया पर कई फैंस की कुछ अनोखी हरकते करते हैं जिसके चलते वे कैमरे में कैद होते हैं और वायरल हो जाते हैं। जिसकी वजह से वो फैंस काफी सुर्खियों बटोरते हैं। ऐसा ही हुआ जब कैमरे ने बहुत सावधानी से एक गुमनाम लड़की को मिस्ट्री गर्ल बना दिया। दरअसल मैच में पाकिस्तान को जहां एक तरफ जीत मिली, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की एक गुमनाम लड़की भी काफी चर्चाओं में आ गई। लगभग 1-2 दिन से ये लड़की सोशल मीडिया पर छाई हुई है। आखिर कौन है ये मिस्ट्री गर्ल। 

पाकिस्तान की सपोर्टर

जीं हां पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच के दौरान इस मिस्ट्री गर्ल को ढूंढ लिया गया है। ये लड़की पाकिस्तान की सपोर्टर थी, जो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुई थी।

असल में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल का मैच चल रहा था। मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की। जिसमें न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 152 रन बनाए। अब पाकिस्तान को जीतने के लिए 153 रनों की ही जरूरत थी। ऐसे में जब पाकिस्तान के क्रिकेटर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने खेलना शुरू किया तो बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने बहुत जबरदस्त पारी खेली। जिससे लगातार दोनों की पारियों की वजह से पाकिस्तानी टीम मैच जीतते दिखाई देने लगी।

तभी मैच के दौरान स्टेडियम में पाकिस्तानी फैंस झूमते नजर आए। फिर उसी समय कैमरे की नजर और बाद में सभी की नजर एक लड़की की तरफ गई। लड़की पाकिस्तान का झंडा ओढ़कर टीम को चीयर कर रही थी। उसी समय जैसे ही कैमरा उस लड़की की तरफ गया तो दिखा कि वो लड़की टीम को फ्लाइंस किस कर रही है। तभी से कुछ ही देर में ये लड़की सोशल मीडिया पर छा गई।

कौन है पाकिस्तान की ये बड़ी सपोर्टर

तमाम कोशिशें करने के बाद आखिरी उस पाकिस्तान सपोर्टर लड़की के बारे में पता ही चल गया। इस लड़की का नाम जाहिरा बलूच है। दरअसल जाहिरा बलूच ने इसी साल अगस्त में ट्विटर ज्वाइन किया है। वैसे तो उनके फॉलोअर्स कम हैं, लेकिन जाहिरा लगातार पाकिस्तानी टीम को लेकर अपने ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट करती रहती हैं।

जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि जाहिरा बलूचिस्तान की रहने वाली हैं और एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। जाहिरा बलूच की जमीन और बलूचिस्तान के लिए काम करती हैं। खुद को सोशल मीडिया पर ट्रेंड होता देख, जाहिरा ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा कि मुझ पर प्यार बरसाने के लिए भारतीय फैंस का बहुत शुक्रिया।

Tags:    

Similar News