दिल्ली के रिशभ ने रचा इतिहास, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 48 गेंदों पर शतक ठोंक कर बनाया रिकॉर्ड

सेंट जैवियर्स केसीए क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में रिशभ पंत ने दोनों पारियों में शतक ठोंके। 19 वर्षीय इस क्रिकेटर के 135 रन कुल 67 गेंदों पर बने, जिसमें 13 छक्के शामिल थे। रिशभ की यह सेंचुरी सिर्फ रणजी की सबसे तेज सेंचुरी नहीं, बल्कि भारतीय फर्स्ट क्लास क्रिकेट की भी सबसे तेज सेंचुरी है।

Update: 2016-11-08 10:15 GMT

त्रिवेंद्रम: महज 48 गेंदों पर धुआंधार शतक ठोंक कर दिल्ली के रिशभ पंत ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नया इतिहास रचा है। रिशभ ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में झारखंड के खिलाफ फॉलोऑन खेल रही दिल्ली की तरफ से यह रिकॉर्ड पारी खेली। उन्होंने 56 गेंदों पर 100 रन का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के वीबी चंद्रशेखर के नाम था जो उन्होंने इरानी ट्रॉफी में बनाया था।

बल्ले से लिखा इतिहास

-सेंट जैवियर्स केसीए क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में रिशभ पंत ने दोनों पारियों में शतक ठोंके।

-19 वर्षीय इस क्रिकेटर के 135 रन कुल 67 गेंदों पर बने, जिसमें 13 छक्के शामिल थे।

-रिशभ की यह सेंचुरी सिर्फ रणजी की सबसे तेज सेंचुरी नहीं, बल्कि भारतीय फर्स्ट क्लास क्रिकेट की भी सबसे तेज सेंचुरी है।

-पंत ने पहली पारी में 106 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेली थी।

-इसके बावजूद झारखंड के खिलाफ 159 रन से पिछड़ी दिल्ली फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर हुई थी।

धुआंधार बल्लेबाज

-इस रणजी सीजन में रिशभ ने अब तक छह पारियों में चार शतक बनाए हैं।

-इसी सीजन में रिशभ ने महाराष्ट्र के खिलाफ तिहरा शतक ठोंक कर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था।

-उन्होंने 308 रन की पारी में 42 चौके और 8 छक्के लगाए।

-तिहरा शतक बनाने वाले वह देश के दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं।

-इस रणजी सीजन में रिशभ पंत का स्कोर 146, 308, 24, 60, 117 और 135 रन रहा है।

आगे स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटोज...

(फोटो साभार:इंडियनएक्सप्रेस)

 

Tags:    

Similar News