Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने अपने नाम किया ये खास रिकार्ड, कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए यूं तो ये साल अच्छा नहीं रहा। लेकिन उन्होंने इस साल अपने नाम ये रिकॉर्ड दर्ज किया है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-12-31 08:29 GMT

Rohit Sharma (Image: Social Media)

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए यूं तो ये साल अच्छा नहीं रहा। वर्ल्ड कप में मिली टीम इंडिया के बाद से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कुछ ज्यादा ही ट्रॉलिंग हो रही है। रोहित को भारतीय टीम की कप्तानी से हटाने को लेकर मांग उठ रही थी। जिसके बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ होने वाले आगामी T20 सीरीज की कप्तानी से हटा दिया गया है। लेकिन इस बीच रोहित शर्मा ने अपने नाम एक खास रिकार्ड दर्ज किया है।

सबसे ज्यादा कमाई आईपीएल में

दरअसल मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने इस मामले में भारत के पूर्व कप्तान और सीएसके के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें IPL में खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश होती है। आईपीएल में कई खिलाड़ियों पर पैसे लुटाए जाते हैं, जिनमें विराट कोहली (Virat Kohli), एमएस धोनी, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) आदि जैसे नाम शामिल हैं। इनके अलावा कुछ और अन्य खिलाड़ियों को बड़ी रकम मिलती है। हाल ही में आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए भी नीलामी हो चुकी है और इसमें इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर (All Rounder) सैम करन (Sam Curran) सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले खिलाड़ी (Most Expensive Players of IPL 2023) बन गए हैं। सैम करन को प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स ने पूरे 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है।

रोहित के बाद हैं इन खिलाड़ियों का नाम

जानकारी के लिए बता दें अभी तक धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी थे लेकिन अब इस लिस्ट में रोहित शर्मा ने लंबी छलांग लगाते हुए धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है।

MS Dhoni Rohit Sharma 

रोहित शर्मा को साल 2011 में मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया था, जिसके बाद वह अभी तक एमआई से जुड़े हुए हैं। वहीं रोहित ने भी बेहतरीन कप्तानी के दम पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को सबसे अधिक 5 आईपीएल खिताब दिलाए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी

1- रोहित शर्मा - 178.6 करोड़

2- एमएस धोनी - 176.84 करोड़

3- विराट कोहली - 173.2 करोड़

4- सुरेश रैना - 110 करोड़

5- रविंद्र जडेजा - 109 करोड़

6- सुनील नारेन - 107.2 करोड़

7- एबी डीविलियर्स - 102.5 करोड़

8- गौतम गंभीर - 94.62 करोड़

9- शिखर धवन - 91.8 करोड़

10- दिनेश कार्तिक - 86.92 करोड़


Tags:    

Similar News