पान वाले के बेटे ने बढ़ाया देश का मान, चोट के बावजूद नहीं मानी हार, जानिए संकेत सरगर की संघर्ष भरी कहानी

Sanket Mahadev Sargar: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के पहले 'पदकवीर' संकेत महादेव सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। संकेत सरगर महाराष्ट्र से आते हैं। इनका जन्म महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुआ था। इनके पिता पान की दुकान चलाते हैं। संकेत भी खाली समय में अपने पिता का हाथ बटाते हैं। बहुत ही साधारण परिवार से ताल्लुकात रखने वाले संकेत ने 13 साल की उम्र में खेलना शुरू किया था।

Written By :  Suryakant Soni
Update:2022-07-30 19:48 IST

Sanket Mahadev Sargar

Sanket Mahadev Sargar: मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है.. ये लाइन भारत के एथलीट संकेत महादेव सरगर पर बिलकुल सटीक बैठती है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दूसरे दिन संकेत महादेव ने भारत की झोली में पहला पदक डाला। संकेत महादेव से देशवासियों को पदक की काफी उम्मीद थी, जिस पर वो खरा भी उतरे। हालांकि क्लीन एंड जर्क राउंड के दूसरे प्रयास में उनको चोट लग गई, जिसके चलते सिर्फ एक किलो के अंतर से गोल्ड मेडल गंवा दिया। सरगर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की 55 किलो वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का खाता खोला।

संकेत के पिता चलाते हैं पान की दुकान:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के पहले 'पदकवीर' संकेत महादेव सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। संकेत सरगर महाराष्ट्र से आते हैं। इनका जन्म महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुआ था। इनके पिता पान की दुकान चलाते हैं। संकेत भी खाली समय में अपने पिता का हाथ बटाते हैं। बहुत ही साधारण परिवार से ताल्लुकात रखने वाले संकेत ने 13 साल की उम्र में खेलना शुरू किया था। खेल के साथ पढ़ाई में भी संकेत अपना पूरा ध्यान लगाते है। अभी वो कोल्हापुर के शिवाजी विश्वविद्यालय में इतिहास की छात्र है। संकेत का बचपन से खेलों के प्रति काफी रुझान रहा है।

गोल्ड से सिर्फ एक किलो कम रह गया भार:

इस मैच के दोनों राउंड (स्नैच में 113kg, क्लीन एंड जर्क में 135kG) में संकेत ने पूरा दमखम लगाया था। लेकिन क्लीन एंड जर्क में पहले प्रयास में 135kg भार उठाने के बाद उनको दूसरे राउंड में जोर की चोट लग गई। वह सिर्फ एक किलोग्राम से गोल्ड से चूक गए। मलेशिया के मोहम्मद अनीक ने कुल 249 किलो वजन उठाकर क्लीन एंड जर्क में खेलों का नया रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

पीएम मोदी ने दी बधाई:

देश के प्रधानमंत्री हमेशा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में संकेत महादेव के पदक जीतने पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ''संकेत सरगर का असाधारण प्रयास! राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में भारत की रजत पदक के साथ शानदार शुरुआत। संकेत सरगर को बधाई और भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं."'

मेडल किया स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित:

अपनी इस ऐतिहासिक जीत के बाद सरगर ने कहा कि ''मैंने पिछले चार साल में सिर्फ गोल्ड मेडल के लिए तैयारी की थी, लेकिन मैं थोड़ा खुश हूं, लेकिन ज्यादातर महसूस करता हूं कि मैं बेहतर कर सकता था। इसके बाद उन्होंने कहा कि ''मैं यह पदक उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित करना चाहता हूं जिन्होंने अपने जीवन की परवाह नहीं की और देश को आजादी दिलाई।  

Tags:    

Similar News