Suryakumar Yadav: रोहित को हटाकर हार्दिक को कप्तान बनाने के बाद सूर्यकुमार यादव को लगा गहरा झटका! मुंबई इंडियंस के नाम लिखा ये संदेश?

Mumbai Indians Suryakumar Yadav: सोशल मीडिया पर फ्रेंचाइजी और उसके मालिकों को लेकर अलग तरह की बातें करने में व्यस्त हो गए। इसी दौरान सूर्यकुमार यादव की प्रतिक्रिया भी आ चुकी है

Update: 2023-12-16 12:26 GMT

Suryakumar Yadav Reaction (photo. Social Media)

Mumbai Indians Suryakumar Yadav: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का नया कप्तान बना दिए जाने का गम, सदमा, दुख और दर्द अब तक मुंबई इंडियंस के फैंस के दिल दिमाग से नहीं उतर रहा है। इस बीच मुंबई इंडियंस के एक ओर दिग्गज खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की भी फ्रेंचाइजी के इस निर्णय पर प्रतिक्रिया आ गई है। जिसे देखने के बाद फैंस ओर ज्यादा मायूस दिखाई दे रहे हैं।

हार्दिक को कप्तान बना दिए जाने पर सूर्या की प्रतिक्रिया

आपको बताते चलें कि 15 दिसंबर 2023 को मुंबई इंडियंस की ओर से एक बड़ी अनाउंसमेंट की गई। जिसमें यह बताया गया कि रोहित शर्मा की जगह पर अब हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए 2024 के आईपीएल में कप्तानी करने वाले हैं। इस फैसले के बाद तमाम मुंबई इंडियन फैंस आग बबूला हो उठे और सोशल मीडिया पर फ्रेंचाइजी और उसके मालिकों को लेकर अलग तरह की बातें करने में व्यस्त हो गए। इसी दौरान सूर्यकुमार यादव की प्रतिक्रिया भी आ चुकी है।

जी हां, मुंबई इंडियंस के लिए 2023 के आईपीएल सीजन में तीन मैच तक कप्तानी कर चुके सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने भी अब फ्रेंचाइजी के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। उन्होंने ट्विटर पर हार्ट-ब्रेक का एक इमोजी अपलोड किया। इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट से भी हार्डब्रेक का एक ओर इमोजी स्टोरी के रूप में साझा किया है। इससे यही कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने फ्रेंचाइजी के इस फैसले पर रिएक्ट किया है।


गौरतलब है की हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिए जाने के अवसर पर मुंबई इंडियंस के वैश्विक प्रदर्शन प्रमुख महेला जयवर्धने ने शुक्रवार देर रात एक बयान में कहा, "यह विरासत के निर्माण और भविष्य के लिए तैयार रहने के एमआई दर्शन के प्रति सच्चे रहने का हिस्सा है। यह इस दर्शन के अनुरूप है कि हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 सीज़न के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे। रोहित के नेतृत्व ने न केवल टीम को अद्वितीय सफलता दिलाई है, बल्कि आईपीएल के इतिहास में सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक के रूप में अपनी जगह भी मजबूत की है।"

Tags:    

Similar News