टीम इंडिया पर लगा चोकर्स का ठप्पा!, 2013 के बाद से ICC का कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत पाया भारत

T20 World Cup 2022: टीम इंडिया दुनिया की सबसे खतरनाक क्रिकेट टीम मानी जाती है। लेकिन भारतीय टीम बड़े टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचकर खिताब जीतने से वंचित रह जाती है। क्रिकेट जगत में साउथ अफ्रीका को सबसे बड़ा चोकर्स माना जाता है। लेकिन अब चोकर्स शब्द का उपयोग टीम इंडिया के लिए भी होने लगा है।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-11-11 05:41 GMT

T20 World Cup 2022

T20 World Cup 2022: टीम इंडिया दुनिया की सबसे खतरनाक क्रिकेट टीम मानी जाती है। लेकिन भारतीय टीम बड़े टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचकर खिताब जीतने से वंचित रह जाती है। क्रिकेट जगत में साउथ अफ्रीका को सबसे बड़ा चोकर्स माना जाता है। लेकिन अब चोकर्स शब्द का उपयोग टीम इंडिया के लिए भी होने लगा है। आपको जानकर बड़ी हैरानी होगी टीम इंडिया पिछले करीब 9 साल से आईसीसी का कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत पाई। भारत ने 2013 में धोनी की कप्तानी में आखिरी बार आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफ़ी पर कब्ज़ा जमाया था। टी-20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम के अभियान का दुखद अंत हो चुका है। 2007 में खेले गए पहले टी-20 विश्व कप से लेकर अब तक 15 साल से टीम इंडिया खिताबी सूखा खत्म नहीं कर पाई। कई बार खिताब जीतने के बिल्कुल पास पहुंचकर टीम सेमीफाइनल और फाइनल में हारकर बाहर हुई है।

2013 के बाद से 7 बार ICC का खिताब नहीं जीत पाई:

बता दें टीम इंडिया के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा योगदान दिया। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहले बार विश्वकप का खिताब जीता था। लेकिन उसके कई सालों बाद तक टीम इंडिया ICC के बड़े टूर्नामेंट को जीत पाने में नाकाम रही। फिर धोनी की कप्तानी में पहले 2007 में पहला टी-20 विश्वकप का खिताब अपने नाम किया। उसके बाद 2011 में भारत एक बार फिर वनडे वर्ल्ड कप ख़िताब जीतने में कामयाब रहा। फिर धोनी की ही कप्तानी 2013 में भारत ने आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफ़ी पर कब्ज़ा जमाया था। लेकिन उसके बाद से टीम इंडिया आईसीसी के खिताब के तरस गई हैं। 2013 के बाद से अब तक टीम इंडिया ने 7 बार ICC का खिताब बेहद करीब पहुंचकर गंवा दिया।

कब-कब टीम इंडिया को लगा झटका:

भारत ने 2014 में हुए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन टीम इंडिया खिताबी भिड़ंत में हार गई। उसके एक साल बाद यानी 2015 वनडे विश्वकप कप के सेमीफाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2016 टी-20 वर्ल्ड कप में और 2017 में चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। फिर दो साल बाद 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम को हार का सामना करना पड़ा। 2021 में हुई पहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कीवी टीम से हार मिली। अब इस टी-20 विश्व कप में भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से बुरी तरह हार झेलनी पड़ी हैं। इस तरह टीम इंडिया क्रिकेट जगत का अफ्रीका के बाद नया चोकर्स बनती जा रही हैं। 

Tags:    

Similar News