T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप 2022 के बाद क्या खत्म हो जाएगा इस खिलाड़ी का करियर!

T20 World Cup 2022: विश्व कप में भारत के स्टार खिलाड़ी दीपक हुड्डा ने बहुत खराब खेल दिखाया ऐसे में उनके करियर पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अभी तक टीम इंडिया के लिए 13 टी20 मैचों में 293 रन और 8 वनडे मैचों में 141 रन बनाए हैं।

Report :  Prashant Dixit
Update:2022-11-01 19:19 IST

T20 World Cup 2022 Indian Team (Social Media)

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप 2022 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से 13 नवम्बर तक हो रहा है। भारतीय टीम ने इस टी20 विश्व कप के पहले दो मैच में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत हासिल की थी। तो वहीं पिछ्ले मैच में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध हार का सामान करना पड़ा है। टी20 विश्व कप में एक स्टार खिलाड़ी ने अब तक बहुत ही खराब खेल दिखाया है। ऐसे में इस प्लेयर के करियर पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। 

इस खिलाड़ी का खराब प्रर्दशन

टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम में दीपक हुड्डा को श्रेयस अय्यर की जगह पर चुना गया। जबकि इस समय श्रेयस अय्यर बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे है। दीपक हुड्डा को पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच खेलने का मौका नहीं मिला तो वहीं उनके ऊपर भरोसा जताते हुए उन्हें अफ्रीका के खिलाफ मैच में खेलने का टीम मैनेजमेंट ने मौका दिया। लेकिन वह बुरी तरह से फ्लॉप नजर हुए उनकी वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

अफ्रीका के खिलाफ हुए फ्लॉप

दीपक हुड्डा साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दीपक को अक्षर पटेल की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया गया लेकिन वह बुरी तरह से नाकाम रहे और अफ्रीका के खिलाफ वह 3 गेंद में वह बिना खाता खोलें ही आउट हो गए। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजी उनसे करवाई नहीं और जबकि आर अश्विन के पीटने के दौरान उनसे कुछ ओवर गेंदबाजी करवाके उनकी गेंदबाजी का प्रयोग कर सकते थें।

यह खिलाड़ी कर सकते भरपाई

जब दिग्गज ऑलराउडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की टी20 विश्व कप के बाद वापसी होगी, तो उनकी जगह खतरे में पड़ रहेंगी। तो वहीं अक्षर पटेल भी लगातार टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। दीपक हुड्डा ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 13 टी20 मैचों में 293 रन और 8 वनडे मैचों में 141 रन बनाए हैं। जो उनकी क्षमता से बहुत कम और अनुकूल नहीं है।

Tags:    

Similar News