IND vs AUS 3rd T20I Match Highlights:ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 विकेट से हराकर सीरीज में दर्ज़ की पहली जीत

IND vs AUS 3rd T20I Match Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेला गया। जिसमे ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज़ की है।

Update: 2023-11-28 17:15 GMT

IND vs AUS T20I Series 3Rd Match Highlights (Pic Credit-Social Media)

IND vs AUS 3rd T20I Match Highlights: सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय युवा टीम आज रात तीसरे टी20 मैच में हाल ही में विश्व विजेता बनी चैंपियन से भिड़ रही है। 5 मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त हासिल करने के बाद, आज रात मेन इन ब्लू गुवाहाटी में शक्तिशाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ लगातार तीसरी जीत के साथ सीरीज पर जीत पक्का करना चाहेगा। हालांकि, हाल के महीनों में यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और जितेश शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है। लेकिन यह श्रृंखला उनकी पहली वास्तविक परीक्षा है क्योंकि उनका मुकाबला मैथ्यू वेड के नेतृत्व वाली मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम से रहा। जिसमे ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज़ की हैं। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के रोमांच को भी बनाए रखा है।


Live Updates
2023-11-28 17:15 GMT

मैक्सवेल ने ओवर के आख़िरी गेंद पर छक्का लगाकर आस्ट्रेलिया को जीत दिलाई है। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने पहली जीत दर्ज़ कर भारत को 5 विकट से हरा दिया है। ग्लेन मैक्सवेल का शतक भारत के ऋतुराज गायकवाड़ के शतक पर भारी पड़ गया है।

2023-11-28 17:08 GMT

20 वें ओवर के लिए प्रसिद्ध कृष्णा क्रीज़ पर आए, ओवर की शुरुआत चौके के साथ मैथ्यू ने किया। इस ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने चौके के साथ शतक पूरा किया। 47 गेंदों में 100 रन की पारी खेलकर डटे हुए है।

2023-11-28 17:02 GMT

19 वें ओवर के लिए अक्षर पटेल क्रीज़ पर आए, इस ओवर में पहली गेंद पर मैथ्यू वेड और मैक्सवेल के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी हुई। इस ओवर में 22 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया 202 के स्कोर पर है।

2023-11-28 16:56 GMT

18 वें ओवर के लिए  प्रसिद्ध कृष्णा क्रीज पर आए,  ग्लेन मैक्सवेल 87 रन की पारी खेलकर क्रीज़ पर मौजूद है। इस ओवर में 6 रन मिले। ऑस्ट्रेलिया 180 के स्कोर पर है।

2023-11-28 16:49 GMT

17 वें ओवर के लिए अर्शदीप सिंह क्रीज पर आए, ओवर की शुरुआत ग्लेन मैक्सवेल ने छक्के के साथ की। दूसरी गेंद पर भी मैक्सवेल ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर में कुल 16 रन मिले। ऑस्ट्रेलिया 174 के स्कोर पर है।

2023-11-28 16:43 GMT

16 वें ओवर के लिए आवेश खान क्रीज पर आए, इस ओवर में 150 रन का आंकड़ा टीम ने पार कर लिया है। इस ओवर में 13 रन मिले। ऑस्ट्रेलिया 158 के स्कोर पर है।

2023-11-28 16:36 GMT

मैथ्यू वेड क्रीज़ पर ग्लेन मैक्सवेल का साथ देने आए, 14 वें ओवर में 8 रन मिले। ऑस्ट्रेलिया 136 के स्कोर पर है। 15 वें ओवर के लिए अर्शदीप सिंह क्रीज पर आए, इस ओवर में ग्लेन का अर्धशतक पूरा हुआ। 28 गेंदों में 55 रन की पारी खेलकर क्रीज़ पर मौजूद है। इस ओवर में 9 रन मिले। ऑस्ट्रेलिया 145 के स्कोर पर है।

2023-11-28 16:31 GMT

टीम डेविड क्रीज पर आए, 14 वें ओवर के लिए रवि बिश्नोई क्रीज पर आए, टीम डेविड ओवर के तीसरी गेंद पर डक आउट हो गए। पहली ही गेंद पर रवि बिश्नोई ने उनको चलता किया 

2023-11-28 16:30 GMT

13 वें ओवर के लिए अक्षर पटेल क्रीज़ पर आए, अवर के आखिरी गेंद पर मार्कस स्टॉयनिस को आउट कर दिया। 21 गेंदों पर 17 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। इस ओवर में ग्लेन के छक्के के साथ 10 रन मिले। ऑस्ट्रेलिया 128 के स्कोर पर है।

2023-11-28 16:20 GMT

11 वें ओवर के लिए अक्षर पटेल क्रीज़ पर आए, इस ओवर में 6 रन मिले। 12 वें ओवर के लिए आवेश खान क्रीज पर आए, इस ओवर में 7 रन मिले। मार्कस स्टॉयनिस और ग्लेन मैक्सवेल के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी हुई। ऑस्ट्रेलिया 118 के स्कोर पर है।

Tags:    

Similar News