बेटे संग पहला बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं टेनिस स्टार सानिया मिर्जा

Update: 2018-11-15 07:32 GMT

नई दिल्ली: भारत की बेहतरीन टेनिस खिलाड़ियों में शुमार सानिया मिर्जा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। ये उनका अपने बेटे के साथ पहला बर्थडे है। सानिया ने कुछ समय पहले ही बेटे को जन्म दिया है, ये उनका और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का पहला बच्चा है। चूंकि आज उनका बर्थडे है, इस वजह से आज हम आपको सानिया के बारे में कुछ ख़ास बातें बताएंगे।

यह भी पढ़ें:

  1. सानिया जितनी अच्छी टेनिस प्लेयर हैं। ये तो सब जानते हैं लेकिन इस बात का अंदाजा कम ही लोगों को होगा कि उनके पास डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी है, जोकि उन्हें 11 दिसंबर 2008 को चेन्नई में एम जी आर शैक्षिक और अनुसंधान संस्थान विश्वविद्यालय से प्राप्त हुई थी।
  2. सानिया के पिता इमरान मिर्ज़ा एक खेल संवाददाता थे, जबकि उनकी मां नसीमा मुंबई में प्रिंटिंग व्यवसाय से जुड़ी एक कंपनी में काम करती थीं।
  3. सानिया के पिता ने उन्हें टेनिस खेलने के लिए काफी प्रेरित किया है। अगर सानिया के पिता ने उन्हें सहारा न दिया होता तो शायद ही सानिया ये मुकाम हासिल कर पातीं।
  4. हैदराबाद के एक पारंपरिक शिया खानदान में सानिया मिर्जा और उनकी छोटी बहन अनम का बचपन गुजरा है।
  5. उनके पिता के पास इतने पैसे नहीं थे, जो उन्हें पेशेवर ट्रेनिंग दिलवा सकें। इसके लिए उनके पिता ने कुछ बड़े व्यापारिक समुदायों से स्पान्सर्शिप ली, जिसमें प्रमुख हैं जीवेके इंड्रस्ट्रीज और एडीडास।
  6. यह बात भी बहुत कम लोगों को पता है कि सानिया ने अपने साथी और फेमस भारतीय टेनिस प्लेयर महेश भूपति के पिता सीके भूपति की देखरेख में अपनी टेनिस शिक्षा की शुरुआत की।
  7. सानिया ने कई जूनियर टेनिस टूर्नामेंट खेले और जीते। इस दौरान भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस की नजर उनपर पड़ी। तब सानिया महज 16 साल की थीं लेकिन तभी लिएंडर पेस ने तय कर लिया था कि वो सानिया के साथ ही के साथ डबल्स में उतरेंगे। फिर उन्होने इस देश को कांस्य पदक दिलाया।
  8. सानिया ने 17 साल की उम्र में विंबलडन का जूनियर डबल्स चैंपियनशिप खिताब जीता था।
  9. यह बात भी बहुत कम लोगों को पता है कि सानिया का परिवार खेल से ताल्लुक रखता है। सानिया के पिता इमरान मिर्ज़ा प्रख्यात क्रिकेट खिलाड़ी ग़ुलाम अहमद के रिश्ते में भाई हैं और वह खुद भी हैदराबाद सीनियर डिवीज़न लीग के खिलाड़ी रह चुके हैं। सानिया के मामा फैयाज़ हैदराबाद रणजी टीम में विकेटकीपर रह चुके हैं। इसके अलावा सानिया के पति शोएब मलिक भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ी हैं।
  10. व्यक्तिगत जीवन में सानिया का विवादों से गहरा नाता रहा है। मुस्लिम परिवार से होने के कारण वर्ष 2005 में एक मुस्लिम समुदाय ने उनके खेलने के विरुद्ध फ़तवा तक जारी कर दिया था। उसके आरोपों-प्रत्यारोपों का सिलसिला चला और आखिरकार 'जमात-ए-इस्लामी हिन्द' नामक संगठन ने कहा कि उन्हें उनके खेलने से परहेज नहीं है, बल्कि वे चाहते हैं कि वे खेलते समय ड्रेस कोड का ध्यान रखें।
  11. सानिया की सगाई साल 2009 में उनके बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा से हुई। मगर यह सगाई ज्यादा समय नहीं टिकी और दोनों लोअग हो गए। बाद में वह पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ दिखने लगी।

यह भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें:

Tags:    

Similar News