Tokyo Olympics Day 3 Live Updates: ओलंपिक में भारतीय महिलाओं का दम, मनिका बत्रा के बाद मैरी कॉम की हुई शानदार जीत

Tokyo Olympics Day 3 Live Updates: टोक्यो ओलंपिक का आज तीसरा दिन है। पीवी सिंधु , एमसी मेरी कॉम, मनु भाकर जैसी दिग्गज खिलाड़ी आज ओलंपिक के मैदान में उतरेंगी।

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update:2021-07-25 06:33 IST

मनिका बत्रा-मैरीकॉम (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Tokyo Olympics Day 3 Live Updates: टोक्यो ओलंपिक का आज तीसरा दिन (Tokyo Olympics Day 3) है। पीवी सिंधु (P. V. Sindhu), एमसी मेरी कॉम (M. C. Mary Kom), मनु भाकर (Manu Bhaker) जैसी दिग्गज खिलाड़ी आज ओलंपिक के मैदान में उतरेंगी। आज भारत टेबल टेनिस (Table Tennis), हॉकी (Hockey), बैडमिंटन (Badminton), स्विमिंग (Swimming), बॉक्सिंग (Boxing), जिम्नॅस्टिक्स (Gymnastics), नौकायन (Rowing), निशानेबाजी (Shooting) के मुकाबले में अपना किस्मत आजमाएंगा। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020)के दूसरे दिन मीराबाई चानू ने 49 किग्रा का भार उठाकर भारत को पहला मेडल दिलाया। शानदार जीत मिलने के बाद सबकी नजर मनु भाकर, एमसी मेरी कॉम, पीवी सिंधु पर टिकी हुई।


Live Updates
2021-07-25 11:47 GMT



2021-07-25 11:46 GMT



2021-07-25 11:16 GMT

भारतीय हॉकी की टीम बुरी तरह से हार गई है। ऑस्ट्रेलिया  की टीम ने पूल ए के मुकाबले में 7-1 से भारतीय टीम को हरा दिया है। 

2021-07-25 11:07 GMT

भारतीय हॉकी टीम हार की ओर बढ़ते हुए। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 1-7 से भारतीय टीम को  पिछड़ा

2021-07-25 11:03 GMT

ऑस्ट्रेलिया की टीम भारतीय टीम से बहुत आगे निकल गया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 6-1 से आगे चल रही है।ऑस्ट्रेलिया का पांचवां गोल पेनल्टी स्ट्रोक से आया। ब्लेक गोवर्स ने ये गोल किया।  इसके कुछ देर बाद ही छठा गोल भी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने लगाया है।  ब्लेक गोवर्स ने इस बार पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल किया है।

2021-07-25 11:00 GMT


इंडियन हॉकी टीम का खाता खुला। पहला गोल तीसरे क्वार्टर में आया है।  दिलप्रीत सिंह ने रूपिंदर पाल सिंह से मिले पास को डिफलेक्ट करते हुए गोल किया।

2021-07-25 10:58 GMT



2021-07-25 10:06 GMT

मणिपुर सरकार मीराबाई चानू को देगी 1 करोड़ रुपये

मणिपुर सरकार ने ऐलान किया है कि Tokyo Olympics में सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू को 1 करोड़ रुपये से सम्मानित किया जाएगा।

2021-07-25 08:29 GMT

मैरी कॉम ने हर्नांडिज गार्सिया को 4-1 से हराया।


2021-07-25 08:20 GMT

मैरी कॉम की हुई जीत

भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने महिला फ्लाईवेट (48-51 किग्रा) वर्ग के शुरुआती दौर में डोमिनिकन की मिगुएलिना हर्नांडेज़ गार्सिया को हराया।

Tags:    

Similar News