Tokyo Olympics: ओलंपिक में भारतीय महिला खिलाड़ियों का जलवा, पूजा रानी और दीपिका ने जीता आज का मुकाबला

Tokyo Olympics Day 6 Live Updates: टोक्यो ओलंपिक का आज छठवां दिन है। आज भारत के दिन की शुरुआत महिला हॉकी (Hockey) से होगी।

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-07-28 00:56 GMT

पूजा रानी-दीपिका कुमारी (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Tokyo Olympics Day 6 Live Updates: टोक्यो ओलंपिक का आज छठवां (Tokyo Olympic Day 6) दिन है। आज भारत के दिन की शुरुआत महिला हॉकी (Hockey) से होगी। वही आज बैडमिंडन (badminton) स्टार पीवी सिंधु (P. V. Sindhu) अपने अगले मुकाबले के लिए मैदान में उतरेंगी। इसके अलावा आज तीरंदाजी (Archery), रोइंग (Rowing), सेलिंग (Sailing) और मुक्केबाजी (Boxing) में भारतीय खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

Live Updates
2021-07-28 09:59 GMT

बैडमिंटन में भारतीय खिलाड़ी बी.साई प्रणीत को पहले गेम में हार का सामना करना पड़ा। नीदरलैंड के खिलाड़ी ने उन्हें 21-14 से मात दे दी है।

2021-07-28 09:51 GMT

आर्चरी राउंड ऑफ 32 में दीपिका ने अमेरिका की जेनिफर को 6-4 से हरा दिया है।


2021-07-28 09:41 GMT

तीरंदाजी के चौथे सेट में अमेरिका जेनिफर ने दीपिका पर दबाव बनाते हुए 25-24 से जीत लिया है।

स्कोर: 4-4

2021-07-28 09:39 GMT

तीरंदाजी में दीपिका कुमारी ने तीसरा सेट 27-25 से जीता.

स्कोर: 4-2

2021-07-28 09:37 GMT

तीरंदाजी में दीपिका कुमारी ने पहला सेट हारने के बाद अपना दूसरा सेट 28-25 से जीत लिया है।

2021-07-28 09:32 GMT

बॉक्सिंग- मुक्केबाज पूजा रानी अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। उन्होंनेे क्वार्टर फाइनल क्वालीपाई कर लिया है।


2021-07-28 09:27 GMT

आर्चरी राउंड ऑफ 32 में दीपिका का सामना अमेरिका की जेनिफर से होगा।

2021-07-28 09:20 GMT

बॉक्सिंग में पूजा रानी का मुकाबला शुरू हो गया है। पहले दौर में अल्जीरिया की चैब इचार्क के खिलाफ पूरे 10 अंक प्राप्त किए हैं। बॉक्सिंग में पूजा रानी ने 75 किलो भार वर्ग में हिस्सा लिया है।


2021-07-28 09:19 GMT

कुछ समय में बॉक्सिंग में भारतीय महिला मुक्केबाज पूजा रानी का मुकाबला शुरू होगा।

2021-07-28 09:16 GMT

बैडमिंटन के ग्रुप स्तर के दूसरे मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी बी साईं प्रणीत का मुकाबला शुरू हो गया है।

Tags:    

Similar News