Cricketers Love Story Video: गजब खिलाड़ियों की अजब प्रेम कहानियां, Y-Factor में देखें मोहब्बत की ये दास्तान

Cricketers Love Story Video: सानिया और शोएब की कहानी क्रास बार्डर प्रेम की एक अद्भुत कहानी है। लेकिन इसी के साथ चलने वाली कुछ और कहानियों को हम आपके साथ साझा करते हैं।

Written By :  Yogesh Mishra
Update: 2022-11-17 12:54 GMT

Cricketers Love Story: इन दिनों क्रिकेटर शोएब मलिक और उनकी पत्नी टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा के बीच कुछ खट पट की कहानी चल रही है। लगने लगा है कि ये लोग क़ुबूल के बाद तलाक़, तलाक़, तलाक़ की ओर जा सकते हैं। ऐसे में तमाम खिलाड़ियों और अदाकारा के बीच के रिश्तों की कहानी का ज़िक्र करना ज़रूरी हो जाता है। यह भी ज़रूरी हो जाता है कि आख़िर इन लोगों के प्रेम परवान चढ़े। या परवान चढ़ कर के तलाक़ में तब्दील हो गये। या फिर आज तक वे अपनी ज़िंदगी में एक दूसरे के साथ बने हुए हैं। सानिया और शोएब की कहानी क्रास बार्डर प्रेम की एक अद्भुत कहानी है। लेकिन इसी के साथ चलने वाली कुछ और कहानियों को हम आपके साथ साझा करते हैं।

शिखर धवन और आएशा

इस कड़ी में सबसे पहला नाम आता है भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन का। शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर आयशा से शादी की थी। आयशा तलाकशुदा महिला थीं। और उनकी दो बेटियां भी थीं। शिखर धवन और आयशा के बीच दस साल की उम्र का अंतर भी था। घरवालों ने खूब विरोध किया, लेकिन शिखर धवन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। शिखर धवन और आयशा का आज एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर है। यानी यह प्रेम कहानी फ़िलहाल तक चल ही रही है।

अनिल कुंबले - चेतना

भारतीय क्रिकेट टीम के जोरदार स्पिनर अनिल कुंबले की प्रेम कहानी भी हैरान करने वाली है। अनिल कुंबले ने 1999 में चेतना से विवाह रचाया। चेतना पहले विवाहित थीं। उनकी एक बेटी भी थी।

मुरली विजय - निकिता

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर के तौर पर खेल चुके मुरली विजय की कहानी भी गजब की है। दरअसल, मुरली विजय का दिल आया तो अपने ही साथी क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता पर। बताया जाता है कि दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता के साथ मुरली विजय का अफेयर चल रहा था। जब दिनेश कार्तिक को इस बात पता चली तो उन्होंने आनन फ़ानन में अपनी पत्नी को तलाक दे दिया । लेकिन इसके तुरंत बाद मुरली विजय ने निकिता से शादी रचा ली।

मोहम्मद शमी - हसीन जहां

मोहम्मद शमी दुनिया के बेहतरीन बॉलर्स में से एक हैं। मोहम्मद शमी ने हसीन जहां से 2014 में निकाह किया था। हसीन जहां पहले से ही शादीशुदा थीं और उनकी एक बेटी भी थी। शमी का कहना है कि हसीन जहां ने यह बात छुपा ली कि वह तलाकशुदा हैं। हालाँकि बाद में इस जोड़ी के प्रेम कहानी और निकाह का अंत भी तलाक़ में हो गया।

वेंकटेश प्रसाद - जयंती

वेंकटेश प्रसाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज हैं। इनकी शादी 1996 में जयंती से हुई थी। जयंती, पहले से ही शादीशुदा थीं, मगर उनका तलाक हो गया था।

हार्दिक - नताशा

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या पहली बार नताशा स्टोनकोविक से एक पार्टी में मिले। नताशा सर्बिया से बॉलीवुड में किस्मत आजमाने आई थीं। नताशा को हार्दिक का स्वभाव काफी पंसद आया था। उसके बाद से दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। हालाँकि आज ये कपल एक ख़ुशनुमा और शादीशुदा जिंदगी बसर रहा है । और ये माता-पिता भी हैं।

युवराज सिंह - हेज़ल कीच

युवराज सिंह बेहतरीन क्रिकेटर में से एक माने जाते हैं। युवराज की मुलाकात ब्रिटिश मॉडल हेजल कीच से किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी में हुई। तीन साल तीन महीने तक एक-दूसरे को डेट किया और इसके बाद युवराज व कीच एक दूसरे के साथ विवाह के बंधन में बंध गये। फ़िलहाल ये एक अच्छी ज़िंदगी बसर कर रहे हैं।

ये हैं कुछ चुनिंदा कहानी ,जिसमें अफ़ेयर भी है। रोमांस भी है। टूटने का दंश भी है। और कुछ में अभी भी चलते रहने की ख़ुशी भी है। 

Tags:    

Similar News