Asia Cup 2022: विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का की प्यारी तस्वीर शेयर कर जताया प्यार

Asia Cup 2022: क्रिकेटर विराट कोहली व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इंडस्ट्री के सबसे सफल कपल में से एक हैं। एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त भी गुजारते हैं। वहीं मैच से पहले विराट कोहली ने पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की फोटों शेयर कर सुर्खियां बटोरी है।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2022-09-03 01:58 GMT

Virat Kohli and Anushka Sharma (image social media)

Asia Cup 2022: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय पूरी क्रिकेट टीम के साथ एशिया कप 2022 के लिए दुबई में है। जहां भारत ने अपने पहले दो मैच में पाकिस्तान और हांगकांग को हराकर सुपर फोर में जगह बनाई है। अब भारत को अगले मैच में आज सुपर फोर में हांगकांग को हराकर पहुंची पाक टीम से होगा। अब विराट कोहली एक लंबे समय के बाद फॉर्म में वापसी करते हुए दिख रहे है। उनकी यह फॉर्म पहले पाकिस्तान फिर हांगकांग के विरुद्ध देखने को मिलीं।

क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इंडस्ट्री के सबसे सफल कपल में से एक हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर एक सिंपल जंदगी जीते हैं। एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त भी गुजारते हैं। वहीं मैच से पहले विराट कोहली ने अपनी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की फोटों शेयर कर सुर्खियां बटोरी है।

विराट दुबई में पत्नी को कर रहे मिस

एशिया कप टूर्नामेंट खेलने दुबई पहुंचे विराट कोहली अपनी पत्नी को कितना मिस कर रहे हैं। यह उनके लेटेस्ट पोस्ट से पता चल रहा हैं। विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा की एक फोटो शेयर की है। जिसमें वो सिंपल और प्यारी नज़र आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए विराट ने लिखा है, मेरी... और इसके साथ उन्हेंने पृथ्वी और एक दिल वाली इमोजी बनाई है। इसका मतलब विराट ने अनुष्का को अपनी दुनिया बताया है।



विराट कोहली का यह पोस्ट उनके फैंस को भी खूब पसंद आया जिसपर जमकर प्यार लूटा रहे है। एक तरफ जहां विराट दुबई में एशिया कप खेलने गए हुए हैं। तो वहीं अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म के लिए एक्ट्रेस मेहनत भी कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं। जिनमें वो मेहनत करती दिख रही हैं। बता दें, कि अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर 2017 में शादी की फिर साल 2021 में अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम है।

विराट कोहली ने हाल ही में हासिल किया 

विराट कोहली ने 100वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलें। वह 100 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने वाले दुनिया के 14वें क्रिकेटर और भारत के दूसरे क्रिकेटर हैं। वहीं तीनों फॉर्मेट यानी वनडे, टेस्ट और टी-20 में 100-100 मैच खेलने वाले वह दुनिया के सिर्फ दूसरे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले सिर्फ न्यूजीलैंड के क्रिकेटर रॉस टेलर ने ऐसा किया है। विराट ने अब तक अंतरराष्ट्रीय करियर में 102 टेस्ट, 262 वनडे और 100 टी-20 मैच खेले हैं। वहीं, टेलर ने करियर में 112 टेस्ट, 236 वनडे और 102 टी-20 खेले थें।

Tags:    

Similar News