क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए विराट कोहली का भावुक पोस्ट, बताया ऑल टाइम ग्रेट

Virat Kohli Emotional Post: कतर में चल रहे फीफा विश्वकप में कई बड़े सितारे अंतिम बार खेल रहे हैं। इसमें ब्राज़ील के नेमार, अर्जेंटीना के मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम प्रमुख है। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस समय सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, क्योंकि अपने कोच से हुए विवाद के बाद उन्हें अंतिम दो मैचों में टीम में शामिल नहीं किया गया।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-12-12 06:51 GMT

Virat Kohli Emotional Post: कतर में चल रहे फीफा विश्वकप में कई बड़े सितारे अंतिम बार खेल रहे हैं। इसमें ब्राज़ील के नेमार, अर्जेंटीना के मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम प्रमुख है। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस समय सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, क्योंकि अपने कोच से हुए विवाद के बाद उन्हें अंतिम दो मैचों में टीम में शामिल नहीं किया गया। वहीं उनकी टीम मोरक्को जैसी कमजोर टीम से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। उसके बाद रोनाल्डो मैदान पर काफी दुखी नज़र आए, उनकी आँखों से आंसू निकल आए। रोनाल्डो के समर्थन में कई बड़े खिलाड़ियों ने पोस्ट किए। इसमें अब एक नाम टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली का नाम भी जुड़ गया है।

कोहली ने किया भावुक पोस्ट...

कोहली ने फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल के बाहर होने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने, रोनाल्डो के सपोर्ट में एक भावुक पोस्ट लिखा है, जिसमें रोनाल्डो को उन्होंने अपना फेवरेट और सर्वकालिक महान खिलाड़ी बताया है। कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा है कि "इस खेल में और दुनिया भर के खेल प्रशंसकों के लिए आपने जो कुछ भी किया है, उसे कोई ट्रॉफी या कोई खिताब कम नहीं कर सकता है। कोई भी ट्रॉफी यह नहीं बता सकता कि आपने लोगों पर क्या प्रभाव डाला है और जब हम आपको खेलते हुए देखते हैं तो मैं और दुनिया भर के कई लोग क्या महसूस करते हैं। यह भगवान की ओर से एक उपहार है।

रोनाल्डो का सपना हुआ चकनाचूर:

दुनिया के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस हार के बाद ग़मगीन नज़र आए। ये उनका अंतिम फीफा विश्वकप माना जा रहा था। इस बार उनकी टीम शानदार फॉर्म में दिखाई दे रही थी। लेकिन मोरक्को ने ब्राज़ील की तरह पुर्तगाल को भी अपना शिकार बना लिया। पांच विश्व कप में गोल दागने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यह आखिर विश्वकप था, लेकिन इसमें भी वो अपनी टीम को खिताब नहीं जीता पाए। इस मैच में भी पुर्तगाल ने सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर रोनाल्डो को अपनी अंतिम एकादश में जगह नहीं दी।

मोरक्को ने रचा था इतिहास:

मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही मोरक्को सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला पहला अफ्रीकी देश बन गया है। इससे पहले कैमरून ने 1990, सेनेगल ने 2002 और घाना ने 2010 में अंतिम आठ में बनाई लेकिन तीनों में से कोई भी टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंची थी। इस मैच में एकमात्र गोल मोरक्को के यूसुफ एन नेसरी ने किया। उन्होंने हवा में कई फ़ीट ऊपर छलांग लगा कर हैडर से गोल दागा। बता दें अंतिम कुछ मिनट में मोरक्को अपने 10 खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद पुर्तगाल पर भारी पड़ी।

Tags:    

Similar News