इंग्लैंड में बोले केएल राहुल, 'इस कप्तान के लिए खा सकता हूं बंदूक की गोली'

इंग्लैंड में केएल राहुल ने अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बात करते हुए उनको सबसे फेवरेट बताया।

Written By :  Rahul Singh Rajpoot
Newstrack :  Network
Update: 2021-07-02 16:08 GMT
केएल राहुल, फाइल फोटो, सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका देश ही नहीं दुनिया में बड़े फैन हैं। क्रिकेट के दिग्गज से लेकर आम इंसान तक हर कोई धोनी का पसंद करता है। महेंद्र सिंह धोनी के लिए ऐसा ही कुछ भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने कहा है। केएल राहुल इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर हैं वहां टेस्ट मैच की ऋंखला खेली जानी है। वहीं पर केएल राहुल ने फोर्स मैग्जीन से पूर्व कप्तानों के बारे में बात की है। राहुल ने मौजूदा कप्तान विराट कोहली की भी तारीफ की है।

केएल राहुल ने क्या कहा

इंग्लैंड में राहुल ने अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बात करते हुए उनको सबसे फेवरेट बताया। उन्होंने कहा कि धोनी एक ऐसे कप्तान रहे जिनके लिए कोई भी टीम का खिलाड़ी बिना सोचे समझे बंदूक की गोली भी खाने को तैयार हो जाता। धोनी से जो मैंने सीखा वो था कि अपने उतार चढ़ाव वाले वक्त में किस तरह से विनम्र बने रहना चाहिए। वह जिस तरह से हर एक चीज को अपने देश के उपर रखते थे वो बहुत ही अविश्वनीय था।

राहुल ने कहा, "अगर कोई कप्तान की बात करता है तो सबसे पहले नाम जो इस दौर या पीढ़ी में सामने आता है वो एमएस धोनी ही है। हम सभी ने उनकी कप्तानी में खेला और काफी सारी ट्रॉफी को जीती लेकिन जो सबसे बड़ी चीज है उनके प्रति सभी लोगों का सम्मान। वह अपने करियर के उतार चढ़ाव के वक्त में किस तरह से विनम्र रहे।

वहीं विराट कोहली के बारे में उन्होंने कहा, वह एक अलग तरह के कप्तान हैं। वह एक खिलाड़ी के तौर पर बहुत ही ज्यादा उत्साही हैं। वह 200 की रफ्तार से शुरू करते हैं जबकि आपके लिए ज्यादा से ज्यादा 100 हासिल करना संभव होता है लेकिन वह 200 पर चीजों को करते हैं। उनके अंदर बाकी के 10 खिलाड़ियों को साथ लेकर चलने की गजब की क्षमता है। वह उन सभी को भी 100 से 200 तक पहुंचाना जानते हैं।

Tags:    

Similar News