World Cup 2023 Anthem: रणवीर सिंह के फिचरिंग के साथ वर्ल्ड कप का ऑफिशियल एंथम "दिल जश्न बोले" लॉन्च

World Cup 2023 Anthem: सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट वर्ल्ड कप 2023 में विश्व स्तर से दस टीमें भाग लेंगी। जो भारत के 10 अलग अलग स्थानों पर खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के 13 वें संस्करण का एंथम जल्द ही लॉन्च किया जायेगा।

Update: 2023-09-20 07:40 GMT

World Cup 2023 Anthem: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इस साल भारत में होने वाले आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023(ICC Men's Cricket World Cup 2023) के आधिकारिक एंथम (Official Anthem)में शामिल हैं। वर्ल्ड कप 2023 के लिए एंथम का टाइटल 'दिल जश्न बोले' है। इस ऑफिशियल एंथम को संगीतबद्ध भारतीय संगीतकार प्रीतम ने किया है। इस एंथम के बोल श्लोक लाल, सावेरी वर्मा ने लिखा है। इस एंथम के सिंगर प्रीतम, नकाश अजीज, श्रीरामा चंद्रा, अमित मिश्रा, जोनिता गांधी, अकासा और चरन है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Association) ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर राष्ट्रगान का पहला पोस्टर साझा किया। एक्स पर ICC ने लिखा, “सबसे बड़ा क्रिकेट जश्न वनडे के एक्सप्रेस पर सवार होकर क्रिकेट के बड़े जश्न में शामिल हो जाइए।#CWC23

पहले एंथम का पोस्टर रिलीज़ किया गया जिसमे अभिनेता रणवीर सिंह मैरून रंग का सूट पहने हुए हैं। उन्होंने अपने लुक को मैचिंग हैट और शेड्स से एक्सेसराइज़ किया। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 का आधिकारिक गान 20 सितंबर को जारी किया जाएगा। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा भी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के आधिकारिक गाने में शामिल है। जो रणवीर सिंह के साथ एंथम पर थिरकते दिख रही है।

46 दिनों में 10 अलग अलग वेन्यू पर होगा मैच

वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच के साथ होगी। वर्ल्ड कप का फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलने के साथ करेगा। 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से किया जायेगा।

सबसे बड़े क्रिकेट विश्व कप में दस टीमें भाग लेंगी। यह टूर्नामेंट भारत में अलग - अलग 10 स्थानों पर खेला जाएगा। नीदरलैंड और श्रीलंका ने क्वालीफायर के माध्यम से इस आयोजन में अपनी जगह बनाई। हालाँकि, यह पहली बार होगा कि दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लेगी। इवेंट में 46 दिनों में 48 मैच आयोजित किए जायेंगे।

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम:(World Cup 2023 Team India

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

Tags:    

Similar News