WPL 2023: हरमनप्रीत कौर को मिली मुंबई इंडियंस की कप्तानी, जानिए कैसा रहा उनका टी-20 करियर

WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन की शुरुआत 4 मार्च से होने जा रही है। ऐसे में सभी टीमें अपने-अपने कप्तान की घोषणा कर रही है। इस लीग की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने कप्तान के नाम का एलान कर दिया है।

Update: 2023-03-01 12:51 GMT

WPL 2023

WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन की शुरुआत 4 मार्च से होने जा रही है। ऐसे में सभी टीमें अपने-अपने कप्तान की घोषणा कर रही है। इस लीग की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने कप्तान के नाम का एलान कर दिया है। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस की टीम ने कप्तान नियुक्त किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। अब मुंबई की टीम को इस धाकड़ बल्लेबाज़ से काफी उम्मीद रहने वाली है।

1.80 करोड़ रुपये में मुंबई ने ख़रीदा:

मुंबई इंडियंस की टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए हरमनप्रीत कौर को कप्तान बनाकर बड़ा दांव खेला है। पिछले महीने 13 फरवरी को हुई नीलामी में मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर को 1.80 करोड़ रुपये में ख़रीदा था। बता दें हरमनप्रीत कौर का बेस प्राइज 50 लाख रुपये था। टीम इंडिया की कप्तान का टी-20 में लाजवाब प्रदर्शन रहा है। इस बार मुंबई की टीम को हरमनप्रीत कौर के अनुभव का काफी फायदा मिलेगा।

कैसा रहा उनका टी-20 करियर:

टी-20 में हरमनप्रीत कौर ने कई बड़े रिकार्ड्स अपने नाम किये हैं। उन्होंने अब तक कुल 151 इंटरनेशनल टी-20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 3000 से ज्यादा रन से बनाने के साथ एक शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में हरमनप्रीत चौथे स्थान पर काबिज हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए अब तक कुल 124 वनडे मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 38.18 की औसत और 73.13 की स्ट्राइक रेट से 3,322 रन बनाए हैं।

मुंबई इंडियंस में ये खिलाड़ी शामिल:

आईपीएल में मुंबई इंडियंस का जलवा देखने को मिलता हैं। ऐसे में अब पहली बार होने वाले विमेंस प्रीमियर लीग में भी मुंबई की टीम से फैंस को बड़ी उम्मीद हैं। हरमनप्रीत कौर के अलावा इस टीम में कई स्टार खिलाड़ी भी मौजूद हैं। इसमें नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्रायोन, हीथर ग्राहम और इसाबेल वोंग जैसी बड़ी खिलाड़ी शामिल हैं।  

WPL 2023 का पहला मैच 4 मार्च को:

बता दें विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत 4 मार्च से होने जा रही है। WPL 2023 का पहला मैच चार मार्च से मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला जाएगा। जहां मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर के पास रहेगी। वहीं दूसरी तरफ गुजरात जाएंट्स की कप्तानी बेथ मूनी को सौंपी गई है। 

Tags:    

Similar News